{"_id":"d5f373304edf60b8bd4e1bc5e966728b","slug":"submitted-the-name-of-the-frauds-to-the-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले पुलिस को सौंपे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले पुलिस को सौंपे
निघासन।
Updated Fri, 29 Jan 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
सीओ मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि लुधौरी के मजरा गांव बिहारीपुरवा निवासी श्रवण कुमार एक मध्यमवर्गीय परिवार से है। कुदरत ने उसके ऊपर इस कदर कहर ढाया कि पहले उसका बड़ा भाई मुुनेश मानसिक रूप से बीमार हो गया। उसके बाद उसके डेढ़ वर्षीय भतीजे की मृत्यु हो गई। किसी ने श्रवण के घर में भूत-प्रेत का साया होने की बात कहते हुए एक तांत्रिक और उसके साथी से मिलवाया। उस तांत्रिक ने घर में भूत-प्रेत और गड़ा धन होने की बात कहकर पूजा पाठ के नाम पर 40 हजार रुपये ठग लिए और घर के कोने में पूजा पाठ कर कुछ जमीन में गाड़ कर चले गए। उसके कुछ दिनों बाद श्रवण की बहन गीता देवी की भी मौत हो गई। गीता की मौत के बाद श्रवण तांत्रिकों की साजिश समझ गया। इधर, तांत्रिक ने श्रवण से संपर्क कर घर में किसी प्रेत की हड्डी होने की बात कही। इस बार भी उन लोगों ने 40 हजार रुपये की मांग की। श्रवण रुपये देने के लिए तैयार हो गया। एक बार फिर तांत्रिक गुरुवार की शाम श्रवण के घर आ धमके और जमीन के अंदर हड्डी आदि गड़ी होने का बहाना कर जमीन खोदने लगे। खुदाई के दौरान उन लोगों ने इस बार भी परिवार वालों को घर से बाहर कर दिया। आरोप है कि हड्डी के स्थान पर इन लोगों ने जमीन में गडे़ सिक्के, दो पीतल की मूर्तियां के अलावा लोहे के नकली सिक्के निकाले। तांत्रिक गडे़ हुए सामान के नाम पर और अधिक रुपये कमाना चाहते थे। इधर, पहले से ही परेशान श्रवण ने ग्रामीणों की मदद से दोनों ठगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ अमर सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए तांत्रिक ने अपना नाम नईम तथा दूसरे ने अपना नाम मोहम्मद जान निवासी कंचनपुर कोतवाली गोला बताया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सामान को पहले ही श्रवण के घर में छुपा दिया था। दोनों आरोपियों का पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में चालान भेजा है।
विज्ञापन