{"_id":"f23c1e4a7410fdd391bfcf4d312fbae0","slug":"students-tampering-arrested-in-the-go-ahead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छेड़छाड़ में मनचला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से छेड़छाड़ में मनचला गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 10 Oct 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली के एक गांव स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ाई करने जा रही एक छात्रा और उसकी सहेली से रास्ते में पांच शोहदों ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकते कीं। पीड़ित छात्राओं ने घर जाकर परिवार वालों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
फरधान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित कृषक समाज इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है, जो अपनी सहेली के साथ शुक्रवार को कॉलेज जा रही थी। रास्ते में शोहदों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें शुरू कर दी, जिस पर छात्राओं ने शोर मचाया। इस पर लोगों की भीड़ जुटती देख पांचों आरोपी मौके से भाग निकले। इसके बाद छात्राओं ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। छात्रा के पिता ने सदर कोतवाली में पांच आरोपी युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। तहरीर पर पुलिस ने फत्तेपुर निवासी आरोपी नीरज रस्तोगी, शुभम रस्तोगी, शकील, आशीष वर्मा और शुभम वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल नेमचंद गंगवार ने बताया कि छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है, जिसमें एक आरोपी नीरज रस्तोगी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।