फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gang that siphoned off money by resetting UPI PIN busted, two arrested

Kushinagar News: यूपीआई पिन रिसेट कर रकम उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Gang that siphoned off money by resetting UPI PIN busted, two arrested
कुशीनगर। साइबर क्राइम थाना व साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी के मोबाइल से फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। चोरी के मोबाइल का यूपीआई पिन रिसेट कर ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए आठ लाख 70 हजार रुपये ठगी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से ऑनलाइन मंगाए गए कीमती सामान और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना व साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने इरशाद अंसारी निवासी जंगल लाला छपरा सोहनपुर और अर्जुन कुमार रजक निवासी जंगल लाला छपरा दुबौली बाजार को दबोच लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपी विशुनपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि ये पहले मोबाइल फोन चोरी करते थे। फोन का लॉक तोड़कर उसे फॉर्मेट व रीसेट कर देते थे। इसके बाद सिम कार्ड की मदद से जीमेल आईडी का डेटा रिकवर कर बैंक खाते का यूपीआई पिन रिसेट कर लेते थे। इसके बाद फ्लिपकार्ट व अन्य शॉपिंग वेबसाइट से फर्जी पते पर महंगे सामान मंगवा लेते थे। बाद में बाजार में बेचकर पैसे कमाते थे व स्वयं इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन

इनके कब्जे से पुलिस ने आईफोन सहित विभिन्न कंपनियों के सात मोबाइल फोन, तीन पावर बैंक, एक बड्स, तीन आयरन, दो इंडक्शन, एक सैंडविच मेकर, एक सीलिंग फैन, एक मिक्सर ग्राइंडर, दो एनर्जी ड्रिंक, पांच चॉकलेट और 800 रुपये बरामद किया है। पुलिस ने मामले में सीआईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। टीम में इंस्पेक्टर मनमोहन मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी सुनील कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विजय कुमार चौधरी, अखिलेश गुप्ता, अमित गुप्ता, प्रशांत मिश्रा, प्रदीप कुमार यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
सिम कार्ड को तुरंत ब्लॉक कराने की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल नंबर से लिंक सभी बैंक खातों, यूपीआई, ई-मेल और सोशल मीडिया को तुरंत अनलिंक हटा दें। सीआईईआर पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें और नजदीकी थाने को जानकारी दें। चोरी गए सिम कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवाकर नया सिम जारी कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed