{"_id":"6aab0249013fac73df0146e8","slug":"three-more-accused-arrested-in-worker-murder-case-sonipat-news-c-197-1-snp1001-160668-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: श्रमिक हत्या मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: श्रमिक हत्या मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के गांव लिवान में श्रमिक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक
सोनीपत। गांव लिवान में हुए झगड़े में एक श्रमिक की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम, कुलदीप और कैलाश शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह विवाद एक परिचित लड़की से बातचीत के शक में शुरू हुआ था। 9 सितंबर की दोपहर को राई औद्योगिक क्षेत्र में कैलाश और रविंद्र के बीच कहासुनी व मारपीट हुई। रविंद्र को शक था कि कैलाश उसकी परिचित लड़की से बात करता है।
पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि 10 सितंबर को जय देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जय देवी के अनुसार, उनके भतीजे रविंद्र का कैलाश से झगड़ा हुआ था। बाद में रात को फैक्टरी के बाहर रविंद्र और उसके साथियों ने कैलाश पर चाकू से हमला किया।
विज्ञापन
इसी रंजिश में 9 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे कैलाश के साथी हरिपाल की बिल्डिंग में पहुंचे। वे तीन-चार बाइक पर लाठी-डंडे लेकर आए थे। वहां उन्होंने रविंद्र के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। रविंद्र के बचाव में पहुंचे हरिपाल की सिर में लाठी मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में सागर, आशीष और लक्की को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।