फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves made off with cash worth seven lakh rupees and jewelry worth lakhs from two houses.

Sonipat News: दो घरों से सात लाख नकद समेत लाखों के जेवर ले गए चोर

Thu, 17 Sep 2026 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Thieves made off with cash worth seven lakh rupees and jewelry worth lakhs from two houses.
सोनीपत। मोहाना थाना क्षेत्र में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर करीब सात लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। भटाना जाफराबाद में परिवार के सोने के दौरान चोर घर में घुसे, जबकि तिहाड़ मलिक में महिला के शोक सभा में जाने के दौरान वारदात हुई। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घर में घुसकर नकदी और जेवर चोरी
भटाना जाफराबाद निवासी सुभाष ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे के बाद चोर मुख्य दरवाजे से घर में घुसे और स्टोर में रखी अलमारी से पांच सोने की चेन, 10 अंगूठियां, कड़ा, गले का सेट, मंगलसूत्र, चांदी की पाजेब और चुटकी के अलावा करीब सात लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। सुबह परिवार को वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

शोक सभा में गई महिला के घर से जेवर चोरी
तिहाड़ मलिक निवासी मीना ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह परिवार में बुजुर्ग की मृत्यु के बाद शोक सभा में गई थीं। उनका मकान गांव से बाहर खेत में बना है। दोपहर करीब ढाई बजे उनका बेटा अमन घर पहुंचा तो कमरे में रखी लोहे की अलमारी खुली मिली और सामान बिखरा पड़ा था। उसने फोन कर मां को सूचना दी। घर पहुंचने पर सामान की जांच की गई तो सोने के कंगन, चेन, मटर माला और कानों के आभूषण तथा चांदी की पाजेब गायब मिली। पीड़िता के अनुसार करीब पांच तोले सोने और साढ़े सात तोले चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
दोनों वारदातों में पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस टीम जल्द चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करेगी।
इंस्पेक्टर बलीराम, थाना प्रभारी मोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article