फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Street vendors of the death , torture charges

पटरी दुकानदार की मौत, प्रताड़ना का आरोप

Thu, 08 Oct 2015 09:45 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 08 Oct 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
देवकली रोड पर डीएस कॉलेज के पास खोखे में दुकान चलाने वाले गोटैयाबाग निवासी 47 वर्षीय सिराजुद्दीन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। खोखा पटरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने मृतक के परिवार को 20 लाख के मुआवजे की मांग करते हुए एक अधिकारी की कार्रवाई को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है। आरोप है कि खोखा पटरी संगठन का मुकदमा चल रहा है, जिसमें मुख्य पक्ष सिराजुद्दीन पर मुकदमा वापस लेने का एक अधिकारी की ओर से दबाव बनाया जा रहा था। इससे सिराजुद्दीन को हार्ट अटैैक हो गया।
विज्ञापन

आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार करने की मांग
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेपुर सैधरी निवासी गीता देवी की पुत्री 15 वर्षीय शालू के फांसी लगाने के मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसमें कृषक समाज इंटर कालेज की शिक्षिका रश्मि के खिलाफ मुकदमा दर्ज हैै। गुरुवार को गीता देवी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई के साथ ही शालू का इलाज कराने की मांग की हैै। बता दें कि कक्षा 10 की छात्रा शालू ने शिक्षिका रश्मि की प्रताड़ना से तंग आकर 12 सितंबर को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। लखनऊ में काफी दिनों तक चले इलाज के बाद परिवार की माली हालत खराब हो गई है, लेकिन शालू की तबियत में सुधार नहीं हुआ है। पैसे के अभाव में माता-पिता शालू को वापस घर ले आए हैं। आरोप है कि आरोपी शिक्षिका और स्थानीय नेताओं द्वारा मुकदमा वापस लेने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed