{"_id":"6aa838f7f734accecd09767c","slug":"havildar-dies-after-being-shot-at-ssb-camp-in-chhattisgarh-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-164936-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: छत्तीसगढ़ के एसएसबी कैंप में गोली लगने से हवलदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: छत्तीसगढ़ के एसएसबी कैंप में गोली लगने से हवलदार की मौत
Mon, 14 Sep 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
कुड़वार। कुड़वार के नेवरा खादर बसंतपुर निवासी हवलदार आनंद प्रकाश तिवारी (41) की सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ के कांकेर के अंतागढ़ में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कुहचे कैंप में गोली लगने से मौत हो गई। कैंप से जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। एसएसबी की 28वीं बटालियन में आनंद प्रकाश की तैनाती थी। गोली लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
कैंप के सैन्य अधिकारियों ने नेवरा खादर बसंतपुर निवासी आनंद प्रकाश के पिता बलराम तिवारी को घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार देर शाम ड्यूटी पर जाने से पहले आनंद ने उनसे फोन पर बात की थी। सोमवार सुबह करीब 5:20 बजे सूचना मिली कि आनंद की मौत हो गई। सहसा इस पर विश्वास नहीं हुआ। विभागीय अधिकारियों से बात होने पर बेटे की मौत की पुष्टि हुई।
आनंद प्रकाश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई रवि प्रकाश तिवारी और वेद प्रकाश तिवारी हैं। पिछले करीब दो वर्षों से उनकी तैनाती रायपुर में थी। आनंद की पत्नी प्रियंका तिवारी अपने बेटे अनुभव तिवारी (16) के साथ चंडीगढ़ में रहती हैं। अनुभव कक्षा 11 का छात्र है। परिजनों को शव पहुंचने का इंतजार है। कुड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि परिजनों ने घटना की जानकारी दी है। अन्य कोई सूचना नहीं मिली है।