{"_id":"579b91004f1c1b002a21e00d","slug":"strangulation-murder-of-elderly-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ महिला की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ महिला की गला दबाकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/सिकन्द्राबाद (लखीमपुर खीरी)।
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह खेत में नग्नावस्था में मिली लाश, रेप की आशंका
शाम खेत गई थी, वापस नहीं लौटी तो खोजबीन हुई
सीओ मितौली ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
थाना नीमगांव के एक गांव निवासी 55 वर्षीय महिला का शव शुक्रवार को नग्न अवस्था में खेत में मिला है। महिला के दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे और गले में उसी की साड़ी का फंदा कसा हुआ था। महिला बृहस्पतिवार की शाम खेत में तोरई तोड़ने गई थी और उसके बाद उसका पता नहीं चला। परिवारवाले रेप के बाद महिला की हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस भी इससे इंकार नहीं कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है।
महिला के पति ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब पांच बजे उनकी पत्नी खेत पर तोरई तोड़ने गई थीं। खेत पर जाने के दौरान महिला ने रास्ते में पड़े तालाब के पास भैंस चरा रहे अपने बेटे को छाता दिया और उससे प्लास्टिक की बोरी लेकर खेत में तोरई तोड़ने चली गई। जब महिला काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची तो उनकी तलाश शुरू हुई। गांव निवासी अखिलेश वर्मा के गन्ने के खेत में तोरई से भरा झोला और बोरी तो बरामद हुई लेकिन महिला का पता नहीं लगा। घरवालों ने रात करीब 12:30 बजे सिकन्द्राबाद चौकी पुलिस को सूचना दी। प्रभारी एसओ मनोज कुमार चौकी प्रभारी सिकन्द्राबाद एनके यादव के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान सुबह करीब सात बजे महिला का शव गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर सत्यराम वर्मा उर्फ लल्लन के खेत से बरामद हुआ। शव पर कपड़े नहीं थे। उसका गला उसी के साड़ी के फंदे से कसा था। हाथ पीछे की ओर करके बंधे थे। पति ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर सीओ मितौली निष्ठा उपाध्याय मौके पर पहुंची। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिवार वालों से अलग-अलग पूछताछ की। पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और रेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हत्यारे ने की गुमराह करने की कोशिश
महिला के गहने उतारने के बाद सीने पर रख हुआ फरार
सिकन्द्राबाद। महिला के हत्यारे ने मामले को घुमाने की भी कोशिश की है। सीधा शक न जाए इसलिए हत्यारे ने महिला की हत्या करने के बाद उसके गहने उतारकर उसी के पास रख दिए। पुलिस ने जब शव को बरामद किया तो मृतक महिला के शव के सीने पर चांदी की पॉयल, सोने के कुंडल और बिछिया रखीं थी। गहने छोड़कर जाने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर आरोपी का इरादा रेप के बाद हत्याकर लूटपाट करना था तो हत्यारा गहने लेकर क्यों नहीं गया। लोगों का कहना है कि हत्यारा बेहद शातिर दिमाग है। हत्या करने के बाद हत्यारे ने इत्मीनान से महिला के गहने उतारे और उसके सीने पर रखे ताकि पुलिस इस तथ्य में उलझकर रह जाए। इसके अलावा महिला का तोरई से भरा झोला और बोरी जिस खेत से बरामद हुआ, उसका शव उस खेत से करीब 500 मीटर दूर दूसरे खेत में बरामद हुआ है। दोनों खेतों में संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं। यानी हत्यारे ने घटना को कहीं और लेकर जाकर अंजाम दिया है।
विज्ञापन
उधर, महिला के पति ने अज्ञात के खिलाफ हत्या, रेप और शव छुपाने जैसी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन उसने गांव के ही एक व्यक्ति पर संदेह जताया। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि कथित व्यक्ति आपराधिक किस्म का है। शव को तलाश करने के दौरान वह परिवार और गांव वालों को भ्रमित भी कर रहा था। जिस दिशा में शव बरामद हुआ कथित व्यक्ति उस दिशा में तलाश न करवाकर दूसरी दिशा में खोजबीन करने के लिए जोर देता रहा। उसे शक है कि उसकी पत्नी की रेप के बाद कथित व्यक्ति ने ही हत्या की है।
हत्या कहीं और तो नहीं हुई...
गन्ने के खेत में जिस स्थान पर महिला का शव बरामद हुआ है, वहां न तो गन्ना टूटा हुआ मिला और न ही संघर्ष के निशान। आशंका जताई जा रही है कि महिला की रेप के बाद हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई है और उसका शव यहां लाकर खेत में डाल दिया गया है। दूसरी बात यह है कि जिस खेत में महिला का थैला और बोरी मिली है। उस खेत से करीब आधा किलोमीटर दूसरे खेत में महिला की लाश मिली है।
घटनास्थल देखा है। परिवार वालों और ग्रामीणों से भी बातचीत की है। पति की तहरीर के आधार पर हत्या और रेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
- निष्ठा उपाध्याय, सीओ मितौली