{"_id":"579e36b74f1c1bdc762b8cb7","slug":"stayed-three-crooks-and-the-police-came-to-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन रुके थे बदमाश और पुलिस को पता नहीं चला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन रुके थे बदमाश और पुलिस को पता नहीं चला
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ।
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतर्क होती पुलिस तो खीरी में ही पकड़े जाते बदमाश
घटना को संदिग्ध बता अफसरों को गुमराह करते रहे अधिकारी
बदमाशों ने हाइवे पर तय किया 48 किमी का रास्ता, चेकिंग कही नहीं
दिल्ली में कंडक्टरी करने वाले युवक ने की थी सर्राफ की मुखबिरी
पुलिस सतर्क होती सर्राफ से लूट करने वाले बदमाश खीरी में ही पकड़ जाते। वायरलेस पर मैसेज प्रसारित होने के बाद भी थाने और चौकी पर चेकिंग नहीं हुई। कोतवाल मौके पर भी देरी से पहुंचे। घटना संदिग्ध बताकर अफसरों को भी गुमराह करने की कोशिश की गई। एसपी ने जिले में वाहनों की चेकिंग के आदेश भी दिए लेकिन बदमाश लूट के बाद करीब एक घंटे में जिले की सड़कों पर 48 किमी का रास्ता तय कर शाहजहांपुर में निकल गए लेकिन पुलिस के हाथ नहीं चढ़े। वह भी तब, जब लुटेरों को रास्तों से निकलने की पूरी जानकारी नहीं थी। यही नहीं, बदमाश तीन दिन तक अपनी कार से लखीमपुर में एक होटल में रुके रहे और घटना को अंजाम देने की योजना को पुख्ता करते रहे लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
लग्जरी कार में आए दिल्ली और मध्यप्रदेश के बदमाशों ने शनिवार की सुबह मोहम्मदी मार्ग पर कोतवाली से चंद कदम दूर पिंकी ज्वैलर्स पर सराफ अभिषेक गुप्ता से 80 लाख के गहनों भरा बैग लूट लिया था। व्यापारियों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी थी लेकिन कोतवाली पुलिस ने घटना पर संदेह जता दिया और एसपी समेत अन्य अफसरों को भी यही जानकारी दी। वहीं, जिले की सीमाएं सील कर वाहन चेकिंग कराने के एसपी के आदेश पर थाने और चौकियों से पुलिस बाहर नहीं निकली। नतीजतन बदमाश आसानी से गोला, मोहम्मदी होते हुए 48 किलोमीटर की दूरी तय कर शाहजहांपुर में घुस गए। मीरानपुर कटरा पुलिस को संदिग्धों की जानकारी नहीं मिलती और वह बैरियर नहीं तोड़ते तो पुुलिस को उन्हें पकड़ा शायद मुमकिन नहीं होता।
वहीं बदमाश तीन दिनों से लखीमपुर शहर के एक होटल में ठहरे थे, लेकिन शहर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। शाहजहांपुर पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह लखीमपुर शहर में एक होटल में तीन दिन ठहर चुके हैं। उन्हें पिंकी ज्वैलर्स से लूटपाट करने की सुरागकसी सराफ के एक परिचित युवक ने दी थी जो दिल्ली में कंडक्टरी करता है। खीरी पुलिस उसका पता नहीं कर पाई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि एक महीने पहले जिन बदमाशों ने रैकी की थी, वह मुखबिरी करने वाले के साथी हो सकते हैं। ऐसे में गोला पुलिस भी बदमाशों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश भेजे गए जेल
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुुर)। गोला के सर्राफ व्यापारी से लूट के बाद भागने की कोशिश में पुलिस की गिरफ्त में फंसे बदमाशों को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का ज्यादा ज्ञान ना होना भी पुलिस की कामयाबी की वजह माना जा रहा है। जेल भेजे जाने के वक्त बदमाशों ने पुलिस हिरासत में क्षेत्र की जानकारी न होने की बात कही। चारों बदमाशों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया।
गोला में सराफा व्यापारी से लूट करने के बाद बदमाश जल्दी से यूपी पार कर दिल्ली पहुंचना चाह रहे थे। इसलिए उन्होंने शाहजहांपुर शहर क्रास कर अपनी कार नेशनल हाईवे पर दिल्ली की ओर दौड़ा दी थी लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। वह बरेली मोड़ के आगे कपडे़ और कार की नंबर प्लेट बदलने के चक्कर में पुलिस के शिकंजे में फंस गए। रविवार को जेल भेजे जाने से पहले बदमाशों ने शाहजहांपुर से दिल्ली जाने वाले अन्य रास्तों के बारे में जानकारी पूछी। जब उन्हें बीसलपुर और जलालाबाद के रास्ते होकर भी दिल्ली जाने के रूट के बारे में बताया गया तो बदमाश माथा पकड़ कर अपनी ही किस्मत को कोसने लगे। बदमाशों ने बताया कि काश उन्हें इन रास्तों की जानकारी होती तो वह हाईवे के रास्ते कभी नहीं भागते। कुल मिलाकर बदमाशों ने व्यापारी की रेकी कर लूट की वारदात तो कर डाली लेकिन भागने के लिए सुरक्षित रास्तों की जानकारी नहीं ली। वरना बदमाशों का पुलिस की गिरफ्त में आ पाना इतना आसान नहीं रह जाता।
पुलिस ने बताया कि सर्राफ लूटकांड के आरोपी योगेश पंडित पुत्र खेमचंद निवासी मोहल्ला करतार नगर थाना इस्मानपुर दिल्ली, तामुल वाल्मीकि पुत्र सतीश वाल्मीकि निवासी गली नंबर पांच थाना प्रेमनगर दिल्ली, संजय राजपूत पुत्र मान सिंह निवासी सुल्तानपुरी अमन बिहार दिल्ली और अरुण ठाकुर पुत्र प्रकाश सिंह निवासी बकनासा थाना, डौरी जिला भिंड मध्यप्रदेश के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
अभिषेक गुप्ता की तहरीर पर कार सवार बदमाशों के खिलाफ असलहों के बल पर 2.800 किलोग्राम सोने के जेवरात और 26 हजार रुपये समेत अन्य सामान की लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों शाहजहांपुर पुलिस जेल भेज चुकी है। विवेचक हर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
अनुराग दर्शन, सीओ गोला
पकड़े गए बदमाशों को जेल भिजवा दिया गया है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। दिल्ली में कंडक्टरी करने वाले सराफ के परिचित युवक ने मुखबिरी की है। उसकी तलाश में टीमें भेज दी गई हैं।
डा. मनोज कुमार, एसपी, शाहजहांपुर