फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SSB also seized DCM Traders display

एसएसबी ने पकड़ी डीसीएम  व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 27 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Tue, 27 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
SSB also seized DCM Traders display
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
एसएसबी पर आए दिन उत्पीड़न का आरोप, मामला बढ़ता देख वाहन वापस किया
विज्ञापन

 एसएसबी के सूढ़ा मंडी में माल से लदी डीसीएम को पकड़े जाने से नाराज व्यापारियों ने जमकर हंगामा काटा और जाम भी लगाया। सूचना मिलने पर गौरीफंटा कोतवाली पुलिस और एसएसबी अधिकारी मौके पर पहुंचे और वार्ता कर जाम खुलवाया।

नाराज व्यापारियों का आरोप है कि एसएसबी आए दिन परेशान करती है। कहा कि मसानखंभ में किराए की दुकान पर माल उतार रही एक डीसीएम को सूढ़ा एसएसबी के इंस्पेक्टर  ने कब्जे में ले लिया। जबकि सब कुछ वैध था। विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं और धरना देकर जाम लगा दिया । तमाम थारू जनजाति के लोग भी सूंडा मंडी पहुंच गए और सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन और हंगामा किया। जाम की जानकारी हुई तो गौरीफंटा कोतवाल कृष्ण मुरारी शर्मा भी मय पुलिस बल के साथ पहुंच गए। बताते हैं कि एसएसबी कर्मियों ने मामले को बढ़ता देख डीसीएम को वाहन स्वामी डॉ. श्याम त्रिवेदी को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। इस दौरान नागर लाल गुप्ता, पप्पू गुप्ता, राम बहादुर, घनश्याम राठौर, राम नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed