फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sphere and in many stores in Mailani theft

गोला और मैलानी में कई दुकानों में चोरी

Sat, 14 Mar 2015 11:56 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sphere and in many stores in Mailani theft
जिले के गोला और मैलानी में शुक्रवार की रात  चोरों ने कई दुकानों के ताले तोड़कर हजारों की नगदी और सामान चोरी कर लिया। दोनों जगहों पर चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया, लेकिन अभी तक किसी भी घटना के आरोपी नहीं पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड स्थित श्रीनरायन लोहा भंडार नाम से विपिन लोहिया की सरिया, सीमेंट की दुकान है। रात को एक चोर ने दुकान का ताला तोड़कर 1200 रुपये और चांदी के दो सिक्के चोरी कर लिए हैं। दुकान में लगे सीसीटीवी में चोर की तस्वीर भी कैद हुई है। वहीं खुटार रोड स्थित मां मंगला स्वीट हाउस के चैनल का ताला तोड़कर चोरों ने दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिए हैं। दोनों चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

दो दुकान में चोरी, दो में किया प्रयास
मैलानी।
चोरों ने बीती रात मेन मार्केट में रेलवे की भूमि में स्थित दो दुकानों में हजारों की नगदी समेत तमाम सामान चोरी लिया, जबकि दो दुकानों में चोरी की कोशिश की गई। एक ही रात में हुई इन घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेन मार्केट में ही रेलवे की भूमि पर कई दुकानें आवंटित हैं। चोरों ने बीती रात इन्हीं दुकानों को अपना निशाना बनाया। रेलवे की आवंटित दुकानों पर रेलवे के नियमों के मुताबिक लिंटर नहीं डाला जा सकता है, लिहाजा इन दुकानों की छतों पर टिन या लोह की टीनें पड़ी हैं। चोरों ने रात में वर्मा जनरल स्टोर तथा शब्बू किराना स्टोर की टिनें काट दी। चोरों ने वर्मा जनरल स्टोर से 20 हजार के रिचार्ज कूपन, 10 हजार की नगदी और शब्बू किराना स्टोर की दुकान में रखी पांच हजार की नगदी पार कर ली। इसके अलावा जमील कुरैशी तथा हसीब कारपेंटर की सीमेंट की चादरें तोड़ दीं। जमील कुरैशी और हसीब कारपेंटर की दुकान में चोरी नहीं हुई। शनिवार को साप्ताहिक बंदी का दिन होने के कारण सुबह देर से शब्बू ने अपनी दुकान खोली तो चोरी का पता चला। उसके बाद अन्य दुकानदारों ने ऊपर चढ़कर देखा तो  अन्य दुकानों में हुई घटनाओं का पता चला। सूचना पाकर एसओ आशुतोष मिश्रा ने घटनास्थल का मुआयना किया। एक ही रात में हुई इन घटनाओं से इस घटना से आक्रोशित व्यापारियों राजू कारपेंटर, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील चोपड़ा, महामंत्री अमित अरोरा आदि ने एसओ से पलिया बस स्टैंड तिराहे पर रात्रि को पुलिस पिकेट की तैनाती की मांग की। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बाजार से बाइक चोरी
गोला गोकर्णनाथ।
मोहल्ला जगदंबा कॉलोनी निवासी सुंदरलाल शनिवार को बाइक से मिल रोड स्थित दुकान पर सामान खरीदने गए थे। सामान खरीदकर जब वह आए तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद बाइक स्वामी ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed