{"_id":"5895d74a4f1c1b5d21e80ed2","slug":"sp-supporters-and-rpf-outpost-in-charge-altercation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा समर्थकों और आरपीएफ चौकी इंचार्ज में नोकझोंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा समर्थकों और आरपीएफ चौकी इंचार्ज में नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
सपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे परिसर में वाहनों को खड़ा करने पर हुआ विवाद
रेलवे परिसर में वाहनों को खड़ा करने को लेकर शनिवार को आरपीएफ चौकी इंचार्ज और सदर के सपा प्रत्याशी के समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई। हालांकि सपा प्रत्याशी ने सभी को समझा बुझाकर शांत करा दिया और वाहनों को वहां से हटवा दिया।
रेलवे स्टेशन के सामने ओवरब्रिज पुल के पास सपा के सदर सीट के प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा का चुनाव कार्यालय है। कार्यालय आने-जाने वाले कार्यकर्ता रेलवे परिसर में वाहनों को खड़ा करते हैं। शनिवार को आरपीएफ चौकी इंचार्ज चंद्रिका प्रसाद ने वहां पहुंचकर वाहनों को खड़ा करने पर नाराजगी जाहिर की। इस पर बात बढ़ गई और समर्थक उनसे भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सूचना पर सपा प्रत्याशी भी मौके पर पहुंच गए और समझा बुझाकर लोगों को शांतकर वाहनों को वहां से हटवा दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि गाड़ियां हटाने की बात कहने पर कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी थी। बाद में सपा प्रत्याशी ने आकर गाड़ियों को वहां से हटवा दिया है।