{"_id":"583719804f1c1b262413ca8d","slug":"sp-leader-s-nephew-tried-to-kill-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के भतीजे को जान से मारने का प्रयास, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता के भतीजे को जान से मारने का प्रयास, तनाव
अमर उजाला ब्यूरो रजागंज।
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बताई जा रही चुनावी रंजिश, पुलिस ने संभाली स्थिति
सपा नेता हीरा ठाकुर के भतीजे को चुनावी रंजिश के चलते गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। इससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया और दोनों पक्षों आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ रही स्थिति को संभाल लिया।
थाना हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव हर्रैया में चुनावी रंजिश के चलते सपा नेता के भतीजे और पूर्व प्रधान बाबूराम के छोटे पुत्र सुशील कुमार श्रीवास्तव को गांव के ही दाताराम, सुरेश कुमार, खेऊ, अरविंद वर्मा ने गांव में ही पकड़ लिया और उसका गला दबाने लगे। किसी तरह छूटकर सुशील ने सूचना हैदराबाद पुलिस को दी। सूचना पर एसआई राजपाल यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। सूचना पर एसओ प्रमोद कुमार मिश्रा जब मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की तभी पास में खड़े गेंदनलाल के पुत्र अरविंद वर्मा ने अपने मोबाइल से मूवी बनानी शुरू कर दी। मना करने पर एसओ का हाथ मौजूदा प्रधान गेंदनलाल ने पकड़ लिया। गुस्साई पुलिस मूवी बना रहे अरविंद वर्मा को गाड़ी में बिठाकर थाना ले गई। इससे गांव के माहौल में तनाव व्याप्त हो गया। बाद में अरविंद को छोड़ दिया गया। एसओ प्रमोद मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है।