फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP candidate accused of threatening

सपा उम्मीदवार पर धमकी देने का आरोप

Thu, 04 Feb 2016 07:19 PM IST
लखीमपुर।
लखीमपुर। Updated Thu, 04 Feb 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
SP candidate accused of threatening
पलिया से ब्लाक प्रमुख पद के सपा उम्मीदवार पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

दूसरे संभावित उम्मीदवार के  पूर्व उपनिरीक्षक पिता ने सीओ को दिए गए पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पुत्र को सपा उम्मीदवार ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ने से रोकना चाहते हैं।

पूर्व उपनिरीक्षक रामनारायन ने सीओ पलिया को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने पलिया ब्लाक से ब्लाक प्रमुख के सपा  उम्मीदवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में कहा गया है कि सपा उम्मीदवार दबंग तथा अपराधी किस्म के हैं जो उनके पुत्र देवेंद्र कुमार गट्टू पर चुनाव न लड़ने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही चुनाव लड़ने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दे रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि तीन फरवरी को उनका पुत्र पलिया ब्लाक से नामांकन पर्चा लेकर वापस आ रहा था इस दौरान सपा उम्मीदवार ने उसको रोककर धमकी दी। आरोप है कि उन्होंने उनके पुत्र से कहा कि वह चुनाव न लड़े ताकि वह निर्विरोध जीत सके । सीओ रामआसरे सिंह ने पलिया थाने को पत्र भेजा है जिसमें जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed