फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Son kumar on canal in the canal, both of them died

बेटे को पीठ पर बांध नहर में कूदी, दोनों की मौत

Sun, 27 Aug 2017 11:24 PM IST
अमर इजाला ब्यूरो धौरहरा/शारदानगर (लखीमपुर खीरी)।
अमर इजाला ब्यूरो धौरहरा/शारदानगर (लखीमपुर खीरी)। Updated Sun, 27 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Son kumar on canal in the canal, both of them died
शारदा - फोटो : अमर उजाला
लौखनियां पुल से शारदा नहर में लगाई छलांग
विज्ञापन

पति से विवाद में उठाया आत्मघाती कदम     


कोतवाली धौरहरा के गांव नकहिया की एक महिला ने पति से विवाद के चलते रविवार की सुबह अपने दो साल के पुत्र को अपनी पीठ पर बांधकर लौखनियां पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी। जब तक लोगों ने उन्हें निकाला, दोनों की मौत चुकी थी। खुदकुशी की वजह पति-पत्नी के बीच अक्सर होने वाला विवाद माना जा रहा है। मृतक महिला के पिता का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी को परेशान किया जाता था।
 नकहिया निवासी जसवंत वर्मा और उसकी पत्नी सुधा वर्मा (25) के बीच अक्सर विवाद होता था। शनिवार की रात भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। सुधा बिना कुछ बताए रविवार की सुबह अपने घर से दो साल के पुत्र आकाश को लेकर निकली। पैदल तीन किलोमीटर का सफर तय कर करीब सात बजे शारदा नहर के लौखनियां पुल पर पहुंची।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुधा ने बेटे को साड़ी के पल्लू से पीठ पर बांधा और नहर में कूद गई। उसे नहर में छलांग लगाते लौखनियां गांव के कुछ लोगों ने देख लिया। वे शोर मचाते मौके पर पहुंचे और नहर में कूदकर बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक मां-बेटे तेज बहाव में बह गए। करीब एक घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव नहर से बरामद हुए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी महिला के ससुर राजबहादुर वर्मा को दी। पति समेत ससुराल के कई लोग मौके पर पहुंच गए। मां-बेटे का शव देख मौके पर चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति जसवंत वर्मा ने थाना सिंगाही के गांव निबौरिया निवासी अपनी पत्नी के मायके वालों को घटना की जानकारी दी। मृतका के पिता रमाकांत वर्मा परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुराल के लोगों पर पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि अभी मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। यदि कोई तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed