फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SO old daughter to meet the five thousand

बेटी से मिलाने को महिला एसओ ने लिए पांच हजार ! 

Wed, 29 Jun 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 29 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
SO old daughter to meet the five thousand
अब पीएफ के पूरे पैसे निकाले जा सकेंगे - फोटो : getty
पिता ने लगाए आरोप, पुलिस कस्टडी से तत्काल युवती को परिजनों को सौंपन की मांग
विज्ञापन

सिख महापंचायत ने तीन दिन का दिया अल्टीमेटम
एएसपी, सीओ सिटी, सीओ धौरहरा पंचायत में पहुंचे, आरोपी युवक अब भी फरार

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में अलग समुदाय के युवक के दूसरे समुदाय की लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने से गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है लेकिन आरोपी युवक अभी फरार है। सिख महापंचायत ने दो दिन से पुलिस कस्टडी में युवती को परिवार वालों के सुपुर्द करने की मांग की है, जिसमेें एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ सिटी एमपी सिंह, सीओ धौरहरा मनोज यादव ने महापंचायत मेें शामिल होकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। पीड़ित पिता ने महापंचायत में पुलिस अधिकारियों के सामने आरोप लगाया है कि मंगलवार को बेटी से मिलाने के लिए महिला एसओ ने पांच हजार रुपये ले लिए। इस पर एएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। 
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सिख परिवार की युवती को उसी गंाव में इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाने वाला मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी फुरकान बहला-फुसलाकर 22 जून 2016 को भगा ले गया था। पीड़ित पिता की तहरीर पर फूलबेहड़ पुलिस ने 23 जून को आरोपी फुरकान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, जिसके बाद 27 जून को पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया, लेकिन कोर्ट के समक्ष 164 के बयान नहीं कराए हैं। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ला हाथीपुर स्थित गुर ुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कड़ा विरोध जताते हुए मंगलवार की रात में पंचायत की, जो बुधवार को महापंचायत में तब्दील हो गई। महापंचायत में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। इसकी भनक लगते ही पुलिस-प्रशासन के कान खड़े हो गए। एसपी अखिलेश चौरसिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी, सीओ सिटी और सीओ धौरहरा को गुरुद्वारा भेजा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, विश्व हिंदू परिषद और पुलिस अधिकारियों के बीच करीब दो घंटे वार्तालाप चली, जिसमें लोगों ने युवती को परिवार वालों के सुपुर्द करने और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। अध्यक्ष कुलवंत सिंह खैरा ने कहा कि तीन दिन के अंदर लड़की वापस नहीं की गई, तो शनिवार को व्यापार मंडल समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ सड़क पर आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया हैै, जिसकी रिपोर्ट मिलने पर कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। परिवार वाले युवती से मिलकर बातचीत करना चाहते थे, जिसके लिए अनुमति दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपेंद्र नाथ चौधरी, एएसपी

लड़की का पता लगाने की मांग
लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक लड़की का दूसरे समुदाय के युवक के साथ 25 जून को चले जाने के मामले में पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र लड़की को बरामद करने की मांग एसपी अखिलेश चौरसिया से की हैै। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मनीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में पीड़ित परिवार वालों का आरोप है कि घर वाले दवा लेने के लिए लखीमपुर गए थे, जबकि घर पर लड़की अकेली थी। आरोप है कि अभियुक्त गांव में ही घूम रहा है, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। एसपी ने मामले में एसओ को शीघ्र लड़की बरामद कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed