फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Small thing killed wife

छोटी सी बात पर पत्नी को मार डाला 

Thu, 03 Nov 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ (लखीमपुर खीरी)। Updated Thu, 03 Nov 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Small thing killed wife
murder - फोटो : amar ujala
पति ने कहा, बच्चे को नहीं पिला रही थी दूध, दुधमुंहे बच्चे को लेकर आरोपी फरार
विज्ञापन

पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मामला 

बच्चे को दूध पिलाने से इंकार कर रही पत्नी की पति ने धारदार हथियार से खांद कर हत्या कर दी। मायके पक्ष के लोग इस बात को सिर्फ बहाना बताते हुए दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। आरोपी पति दुधमुंहे बच्चे के साथ फरार है।
भीरा थाना क्षेत्र के मनहरिया गांव के रामविलास और उसकी पत्नी पिंकी (22) की कई दिनों से अनबन चल रही थी, बुधवार को दिन में रामविलास और पिंकी के बीच ज्यादा झगड़ा हुआ। जानकारी पाकर रामविलास का पिता सिसैयाटांडा गांव में पिंकी के भाई को बुलाने गया। इधर, शाम को रामविलास ने साले और सलहज को फोन कर  कहा कि पिंकी बच्चे को दूध नही पिला रही थी, इसलिए मैने उसको पीटा है। उधर, मारपीट की जानकारी पाकर पिंकी का भाई जब रात नौ बजे अपने साथी गुड्डू के साथ बहन के घर पहुंचा तो वहां पर कमरे में पिंकी खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा था। बाहर सास झमेला खून को साफ कर जमीन को मिट्टी से लेप रही थी तो बाहर एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर लाश लादने की तैयारी थी। इस दृश्य को देखकर पिंकी का भाई अपने बहनोई से हादसे के बाबत पूछने लगा, आरोप है कि उसे भी रामविलास ने पीटा। पिंकी का भाई वापस गांव पहुंचा, और घर पर हादसे की जानकारी देकर पुलिस को फोन किया। जब तक पुलिस पहुंचती सभी आरोपी फरार हो गए। पिंकी के पिता सीताराम ने पति रामविलास, ससुर जगदीश, सास झमेला, जेठ रामदास, जेठानी पर दहेज के लिए पिंकी को प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 498ए/ 304/120 एवं 3/4 दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।  
विज्ञापन

तीन साल पहले हुई थी शादी, गोद में था मासूम बच्चा
पिंकी एवं रामविलास की तीन साल पहले शादी हुई थी, दोनों के एक नौ माह का बच्चा है। पिता सीताराम के मुताबिक उन्होंने दहेज में एक भैंस के अलावा जेवर और घरेलू सामान दिया था। शादी के बाद बाइक ,फ्रिज, कूलर लाने की मांग की जा रही थी। इसमें फ्रिज उन्होंने दे दिया। पिंकी की भाभी पुष्पा ने कहा, बच्चे को दूध न पिलाने का तो बहाना था, मूल वजह दहेज थी, जिसके लिए पिंकी की हत्या कर दी गई। मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को दिन में जहर देने का भी प्रयास किया गया, लेकिन वह कामयाब नही हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed