फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Slliha was beating murder of Devi, reports

पीट-पीटकर हुई थी सल्लिहा देवी की हत्या, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 22 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सिकंद्राबाद।
अमर उजाला ब्यूरो  सिकंद्राबाद। Updated Wed, 22 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Slliha was beating murder of Devi, reports
Murder
हत्या के खुलासे के बजाय सीमा विवाद पर अटकी मितौली पुलिस
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव राजेपुर निवासी सल्लिहा देवी की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा होते ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया पति ही हत्या का आरोपी प्रतीत होता है, लेकिन शव के पास से पति के कपड़े मिलने और आज तक उसका पता न चलने से हत्याकांड की गुत्थी उलझी प्रतीत हो रही है। वहीं मितौली पुलिस आज भी दबी जुबान घटनास्थल थाना हैदराबाद का बता रही है। उधर डॉक्टर ने महिला का डीएनए टेस्ट कराने के लिए सैंपल सुरक्षित किया है। मितौली पुलिस ने भीखमपुर के बिल्लू चौकीदार की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 
बतादें कि 19 फरवरी को  कुछ ग्रामीण मछली मारने सरायन नदी पर गए थे, जहां उन्होंने नदी किनारे शव को दबा देखा तो सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मितौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शव की शिनाख्त थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव राजेपुर निवासी सर्वेश की पत्नी सल्लिहा देवी के रूप में हुई थी। सल्लिहा देवी दो फरवरी से गायब थीं, जिसकी परिवार वालों ने गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई थी। शव बरामद होने के बाद से मृतक महिला का पति सर्वेश फरार है। एसओ मितौली बृजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण एंटी मार्टम एंजरी ( मृत्यु से पूर्व चोटों के निशान) आया है। इसस प्रतीत होता है कि महिला की पीट पीटकर हत्या की गई है। भीखमपुर के  बिल्लू चौकीदार की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। महिला का डीएनए टेस्ट कराने के लिए सैंपल डॉक्टर ने सुरक्षित किया है, जिसे शीघ्र ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


लाश के पास पति के कपड़े मिलने से उलझी गुत्थी
महिला की हत्या करने के मामले में जहां थाना मितौली पुलिस को उसके लापता पति पर संदेह है, वहीं लाश के पास से पति के कपड़ों के बरामदगी और उसके लापता होने से घटना की गुत्थी को और उलझा रहा है। जानकारों का मानना है कि आरोपी अपने कपड़े लाश के पास छोड़कर क्यों फरार हो जाता? क्योंकि इससे तो उसी पर संदेह गहरा रहा है। फिलहाल सच्चाई तो जांच के बाद ही सामने आएगी, लेकिन इसका खुलासा मितौली पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा विवाद मेें भी उलझी मितौली पुलिस
सरायन नदी में जिस स्थान पर महिला की लाश मिली, उसके एक तरफ थाना नीमगांव, जबकि दूसरी तरफ थाना हैदराबाद की सीमा है। पहले दिन सीमा विवाद में कई घंटे लाश पड़ी रही थी। बाद में मितौली पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लाश का पंचनामा तो करा दिया, लेकिन चार दिन बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। 

थाना मितौली क्षेत्र में मिली महिला की लाश मामले में हत्या की बात सामने आई है। पति की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
-मनोज कुमार झा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed