{"_id":"57360c454f1c1b57799199ba","slug":"sleeping-thief-walked-away-with-millions-of-home-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते रहे घर वाले चोर बटोर ले गए लाखों का माल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोते रहे घर वाले चोर बटोर ले गए लाखों का माल
ईसानगर (खीरी)
Updated Fri, 13 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव मंदूरा में पूर्व प्रधान और उनके घर के सदस्य सोते रहे और घर में घुसे चोर 1.30 लाख की नकदी समेत करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
गांव मंदूरा निवासी पूर्व प्रधान हरीश मौर्या परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छत पर सो रहे थे। रात किसी समय चोर उनके घर में घुस आए और कमरों का ताला तोड़कर उनमें रखी अलमारी आदि के लॉक तोड़ दिए। पूर्व प्रधान ने बताया कि चोर 1.30 लाख की नकदी, दो सोने के हार, दो जोड़ी झुमकी, कुंडल, सहित करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह करीब तीन बजे तब हुई जब वह लघुशंका के लिए उठे तो देखा घर के मेन दरवाजे खुले थे। अनहोनी की आशंका होने पर जब वह कमरों में गए तो वहां बिखरा पड़ा सामान देख कर दंग रह गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना की तहरीर पूर्व प्रधान ने पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।