{"_id":"4ccb35ccee9adb272e80ab7128aeb7e2","slug":"sitapur-beating-restored-police-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर से बैरंग लौटी पुलिस टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीतापुर से बैरंग लौटी पुलिस टीम
महेवागंज
Updated Mon, 01 Jun 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र में पुलिस के हत्थे चढ़े छुटकन्ने उर्फ राकेश दीक्षित की तलाश महेवागंज पुलिस को भी है। पुलिस के मुताबिक करीब चार माह से पुलिस को वह चकमा दे रहा है। लूट के ही एक मामले में रविवार को सीतापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर महेवागंज पुलिस सीतापुर गई, लेकिन तब तक आरोपी को जेल भेजा जा चुका था, जिसके बाद पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।
गौरतलब है कि सैधरी गांव में करीब चार माह पहले हुई लूट के एक मामले में कई लोग पकड़े गए थे, लेकिन मुख्य आरोपी शिव कॉलोनी निवासी राकेश दीक्षित उर्फ छोटकन्ने फरार चल रहा था। सीतापुर की महोली पुलिस ने क्षेत्र में हुई लूट के मामले में रविवार को छोटकन्ने को गिरफ्तार कर लिया। जब यह जानकारी खीरी पुलिस को लगी तो वह टीम लेकर सीतापुर पहुंची। बताते हैं कि सीतापुर पुलिस ने आनन-फानन आरोपी का चालान भेज दिया। जिसके बाद पुलिस टीम मायूस होकर लौट आई। चौकी इंचार्ज शिवानंद पटेल ने बताया कि सैधरी गांव में लूट के मामले में राकेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।