फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sister to sister Cut off with a bronze

प्रेमी से मिली बहन तो भाई ने गड़ासे से काट डाला

Fri, 10 Mar 2017 12:40 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 10 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sister to sister Cut off with a bronze
प्रेमी से मिली बहन तो भाई ने गड़ासे से काट डाला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ऑनर किलिंग : समझाने से नहीं मानी बहन तो ले ली जान
प्रेमी से संबंध न तोड़ने की जिद पर अड़ी बहन की उसके भाई ने हत्या कर दी। 18 वर्षीय युवती मैगलगंज अपने घर से मोहम्मदी अपनी नानी के घर आई थी। यहां वह अपने प्रेमी से मिली। इसकी भनक भाई को लगी तो वह भी पहुंच गया। बहन को समझाया, उससे नोकझोंक भी हुई। बहन नहीं मानी तो बृहस्पतिवार की सुबह भाई ने उसे बाथरूम में बंद कर गड़ासे से ताबड़तोड़ वार करके मार डाला।
थाना मैगलगंज के ग्राम औरंगाबाद निवासी जमील खां की ससुराल गांव गौरिया में है। आंख का इलाज कराने उनकी पुत्री खुशनुमा सात दिन पहले अपनी नानी हाजिरा के घर आई थी। बताते हैं कि युवती के औरंगाबाद निवासी एक युवक से प्रेम संबंध थे। वह बुधवार को बाइक से गांव गौरिया आ धमका। ननिहाल के लोगों ने उसे पीटकर भगा दिया। इसकी जानकारी खुशनुमा के भाई रिजवान को हुई तो वह शाम को नानी के घर पहुंच गया।
विज्ञापन

नानी हाजिरा के मुताबिक रिजवान ने रात में बहन को समझाया और प्रेमी से न मिलने की हिदायत दी लेकिन बहन संबंध तोड़ने को राजी नहीं हुई। इससे नाराज भाई बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे खुशनुमा को बाथरूम के अंदर खींच ले गया। रिजवान ने बहन की गर्दन, सिर और पेट पर गड़ासे से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। यह देख नानी हाजिरा दौड़कर पड़ोस में रह रहे अपने भाई कबीब खां के पास पहुंची। तब तक बाथरूम का दरवाजा बंद कर उसमें ताला डालकर रिजवान भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कबीब खां मौके पर पहुंचे और लड़की के पिता जमील खां को घटना की जानकारी दी। जमील खां, भाई इरफान और गुफरान मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार कर दिया और तहरीर भी नहीं दी। हत्या की सूचना मिलने पर सीओ एलडी भारती, इंस्पेक्टर जीएस पांडे भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ताला तोड़कर शव को बाथरूम से निकाला। पुलिस ने कबीब खां निवासी गौरिया की तहरीर पर रिजवान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका तीन भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर की थी।

--------
परिवार के लोगों ने कई बार लड़की को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। जांच में पाया गया कि बुधवार को प्रेमी लड़की से मिलने उसकी नानी के घर गया था, जहां से उसे पीटकर भगा दिया गया। गुस्साए भाई ने गड़ासे से खांदकर बहन की हत्या की है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
-एलडी भारती, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed