{"_id":"580f6af74f1c1b2f77bc32be","slug":"sister-in-laws-imposed-on-attempted-murder-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों पर लगाया बहन की हत्या की कोशिश का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल वालों पर लगाया बहन की हत्या की कोशिश का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डीएम को शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
थाना खीरी के गांव मोतीपुर निवासी राजेश कुमार ने बहन की सास पर चाय में जहरीला पदार्थ मिलाकर बहन को पिलाने और गले में रस्सी का फंदा डालकर मार डालने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
थाना खीरी के गांव मोतीपुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन अनीता देवी की शादी 11 साल पहले पंजाबी कॉलोनी निवासी संतोष कुमार के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर बहन को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। शादी के दो वर्ष बाद सास-ससुर ने बहन को घर से निकाल दिया था। बहन एक वर्ष से पंजाबी कॉलोनी स्थित अपने निजी मकान में रहती है। आरोप है कि 21 अक्तूबर 2016 की सायं सात बजे के करीब पति, ससुर और सास ने बहन के गले में रस्सी का फंदा डालकर मार देने की कोशिश की और बचाव में उसे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। होश में आने पर बहन ने बताया कि सुबह सास ने चाय बनाई थी, जिसे पीने के बाद उसे होश नहीं रहा। आंख खुली तो वह अस्पताल में थी। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।