फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sister dies due to wall collapse, brother injured

दीवार गिरने से बहन की मौत, भाई घायल 

Sat, 08 Jul 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  धौरहरा।
अमर उजाला ब्यूरो  धौरहरा। Updated Sat, 08 Jul 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sister dies due to wall collapse, brother injured
demo pic - फोटो : अमर उजाला
रामनगर लहबड़ी में शनिवार दोपहर हुआ हादसा
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहे थे दोनों भाई-बहन

कोतवाली क्षेत्र के रामनगर लहबड़ी में शनिवार दोपहर एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से पास में खेल रहे दो बच्चे मलबे में दब गए। जब तक पड़ोसी दौड़कर मलबा हटाते तब तक एक तीन वर्षीय बच्ची ने दम तोड़ दिया। उसके पांच वर्षीय भाई को रमियाबेहड़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

रामनगर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद की तीन वर्षीय बेटी रोहिणी अपने बड़े भाई पांच वर्षीय सुधीर के साथ शनिवार दोपहर 12 बजे घर के बाहर खेल रही थी। अचानक राजेंद्र के कच्चे घर की दीवार भरभरा कर दोनों बच्चों पर गिर गई। इससे दोनों बच्चे मलबे में दब गए। दीवार गिरने की आवाज से पड़ोसी दौड़कर आए और मलबा हटाने लगे। जबतक मलबा हट पाता तब तक रोहिणी की मौत हो चुकी थी जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रमियाबेहड़ सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बालिका के शव का पंचनामा कर परिजनों को सौप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed