{"_id":"58f0bd504f1c1b9c36cf98f8","slug":"sikh-couple-seeks-justice-from-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख दंपति ने राज्यमंत्री से मांगा न्याय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिख दंपति ने राज्यमंत्री से मांगा न्याय
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
सिख दंपति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख दंपति ने राज्यमंत्री से मांगा न्याय
पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, दबंग करना चाहते हैं जमीन पर कब्जा
डिजिटल मेले का उद्घाटन करने कलक्ट्रेट पहुंची बाढ़ नियंत्रण, महिला एवं शिशु कल्याण राज्यमंत्री स्वाति सिंह से सिख दंपति ने न्याय दिलाने और जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। राज्यमंत्री ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया है।
तिकुनियां कोतवाली निवासी कुलविंदर सिंह और उसकी पत्नी रजविंदर कौर ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को राज्यमंत्री स्वाति सिंह को बताया कि रननगर में उसने दो साल पहले करीब बीस एकड़ जमीन खरीदी थी, जिस पर दबंग कब्जा करना चाहते हैं। रजविंदर कौर ने बताया कि दबंग उसके पति पर जानलेवा हमला भी कर चुके हैं और इस मामले में तिकुनियां पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। दंपति ने मंत्री को बताया कि हमारे लखीमपुर आने के बाद दबंगों ने फसल काटनी शुरू दी। पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन उसकी सुनी तक नहीं गई। राज्यमंत्री ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंत्री के साथ मौजूद डीएम ने दंपति को बुलवाकर उन्हें सीओ से मिलने के लिए कहा।