फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shot on railway platform Inspector scramble

गोला रेलवे प्लेटफार्म पर  दरोगा से हाथापाई

Wed, 11 May 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 11 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
 Shot on railway platform Inspector scramble
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जीआरपी का इनकार, खदेड़ने की पुष्टि
 रेलवे प्लेटफार्म गोला गोकर्णनाथ पर एक दरोगा के टोकने मात्र से शोहदे भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों को कहना है कि दरोगा से शोहदों ने हाथापाई भी की। बाद में जीआरपी चौकी के सिपाहियों के साथ दरोगा ने एक युवक को दबोच लिया। हालांकि प्लेटफार्म पर शोहदों से हाथापाई होने की जानकारी से जीआरपी एसओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने इनकार किया है। उनका कहना है कि कुछ शोहदे गोला रेलवे प्लेटफार्म पर लड़की से बात करने को लेकर झगड़ा कर रहे थे। जीआरपी चौकी के सिपाहियों के पहुंचने पर वे भाग निकले, जिनका पता लगाया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लड़के स्टेशन पर बैठी एक लड़की को मोबाइल नंबर दे रहे थे। लड़की ने नहीं लिया तो वे उसे धमकाने लगे। इस पर पास बैठा युवक लड़की के पक्ष में बोलने लगा। इस पर मारपीट शुरू हो गई। तभी सादी वर्दी में एक दरोगा मौके पर पहुंच गया और शोहदों को टोका। इस पर वह दरोगा से भी भिड़ गए और हाथापाई करने लगे। तभी जीआरपी के सिपाही आ गए और शोहदों को दौड़ा लिया। लोग बताते हैं कि उनमें से एक पकड़ा गया, जबकि अन्य भाग निकले, लेकिन एसओ जीआरपी लखीमपुर ने किसी के भी पकड़े जाने अथवा किसी दरोगा से हाथापाई की जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि कोई तहरीर भी नहीं मिली है, लेकिन प्लेटफार्म पर शोहदों में मारपीट हुई है, जिनका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed