फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shot and killed his wife in the home textile business

घर में गोली लगने से कपड़ा कारोबारी की पत्नी की मौत

Sat, 13 Aug 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 13 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Shot and killed his wife in the home textile business
murder - फोटो : amar ujala
शव के साथ कमरे में बेड पर पड़ा था लाइसेंसी रिवाल्वर
विज्ञापन

पति बोला, पत्नी ने कनपटी से सटाकर खुद को मारी गोली 
घटनास्थल को देखकर पुलिस अभी नहीं मान रही आत्महत्या

शहर की पंजाबी कॉलोनी निवासी कपड़ा कारोबारी सुमित अरोड़ा की 37 साल की पत्नी हरनीत अरोड़ा उर्फ टीना की संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर गोली लगने से मौत हो गई। उनका शव बेड पर पड़ा था। पास में ही एक तरफ रिवाल्वर था। घरवालों का कहना है कि हरनीत अरोड़ा ने बेड पर लेटकर लाइसेंसी रिवाल्वर कनपटी से सटाकर खुद को गोली मारी है। पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालात संदिग्ध देख कर पुलिस ने अभी इसे आत्महत्या के रूप में दर्ज नहीं किया है। 
मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी सुमित अरोड़ा कपड़े के थोक व्यापारी हैं। उनकी कोतवाली के पास दुकान हैं। व्यापारी सुमित अरोड़ा ने बताया कि वह सुबह अपनी दोनों पुत्रियों को स्कूल छोड़ने गए थे। घर पर पत्नी हरनीत अरोड़ा और माता-पिता थे। घर पर ही उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर रखी थी। सुबह करीब आठ बजे पत्नी हरनीत अरोड़ा उर्फ टीना ने कमरे के अंदर बेड पर लेटकर रिवाल्वर को दाहिनी कनपटी से सटाकर गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज पर जब परिवार के लोग कमरे में गए तो हरनीत का खून से लथपथ शव पड़ा था। रिवाल्वर बेड पर ही दाहिने तरफ पड़ी थी। सूचना पर वह घर पहुंचे और पुलिस कंट्रोल नंबर 100 पर घटना की सूचना दी। हरनीत अरोड़ा की मौत की खबर मिलते ही मोहल्ले में रहने वाले मायके वालों के साथ तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाल रामजी चौधरी भी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शहर कोतवाल ने बताया कि रिवाल्वर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शहर कोतवाल का कहना है कि घटनास्थल प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या की बात को नकार रहा है। हम इस पर भी काम कर रहे हैं कि कहीं रिवाल्वर रखा तो नहीं गया। हालांकि अगली कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन


फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य 
फील्ड यूनिट की टीम प्रभारी मनोज श्रीवास्तव के साथ घटना स्थल पर पहुंची। टीम के एक्सपर्ट ने कमरे के अंदर साक्ष्य जुटाए। रिवाल्वर का परीक्षण कर उस पर बने उंगलियों के नमूने लिए। इसके अलावा मौके से फिंगर प्रिंट, कमरे में पैरों के निशान, बेड पर से उंगलियों के निशान लिए हैं और कमरा सील कर दिया हैै। टीम मौके पर करीब एक घंटे तक रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति और भाई बोले, अवसाद में थी 
मृतक हरनीत अरोड़ा उर्फ टीना अरोड़ा के पति सुमित अरोड़ा ने बताया कि उनकी शादी को हुए 17 साल हो चुके हैं। पत्नी जन्म के बाद बच्चों के जीवित न बचने से अवसाद में रहती थी और काफी परेशान थी। हालांकि उनके दो बेटियां हैं। उनका कहना है कि इसी से परेशान होकर पत्नी ने खुद को गोली मारकर हत्या की है। वहीं मृतक के भाई सोनू राना का कहना है कि बेटे के न होने से टीना खुद परेशान रहती थी। उसका दो बार अंतिम समय में गर्भपात होने और एक बच्चे की जन्म के कुछ दिनों में मौत होने से वह परेशान रहती थी। 

क्राइम सीन 
हरनीत की कनपटी पर दाहिनी तरफ गोली लगी है। शव का सिर भी दाहिनी तरफ लुढ़का हुआ है। रिवाल्वर दाहिनी तरफ कमर के पास पड़ा था। उसकी नॉल कमर की तरफ थी। शव एकदम सीधा पड़ा हुआ था। दाहिना हाथ बेड के एकदम किनारे था और कुछ उंगलियां नीचे लटक गई थी। हरनीत के शव का सिर भी दाहिनी तरफ ही लुढ़का हुआ था। दाहिनी तरफ ही खून की धारा बह रही थी लेकिन सिर के आसपास बेड की तरफ खून के छीटें नहीं थे। शव के सिर से सटी हुई तकिया रखी गई जिसमें ऊपर की तरफ खून की धार बहने के निशान थे। 


क्राइम सीन खड़े कर रहा सवाल
- कनपटी से सटाकर गोली मारने पर सिर दूसरी तरफ लुढ़क जाता है, दाहिनी ही तरफ गोली मारी गई और दाहिनी तरफ ही सिर लुढ़का हुआ है। 
- गोली मारने के बाद खून के छींटे आसपास होने चाहिए थे लेकिन सिर से सटे बेड के हिस्से पर खून के छींटे नहीं है
- गोली चलने के बाद हाथ तेजी से बैक मारता है। रिवाल्वर उंगलियों में फंस जाता है या फिर हाथ से दूर छिटक जाता है। हरनीत का हाथ बाहर की तरफ है लेकिन रिवाल्वर उसकी कमर के पास है। 
- गोली लगने के बाद व्यक्ति चंद क्षणों के लिए छटपटाता है लेकिन बेड पर ऐसे निशान नहीं थे। शव एकदम सीधी अवस्था में था
- तकिया सिर के समांतर था तो खून की धार ऊपर कैसे गई 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed