फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   She got into the rhythm of the body Purana Utrata

पुरैना ताल में युवती का उतराता मिला शव  

Sun, 07 Aug 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बेलरायां।
अमर उजाला ब्यूरो /बेलरायां। Updated Sun, 07 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
चार दिन से गायब थी युवती, सिंगाही थाने पर फूफा की ओर से दर्ज थी गुमशुदगी 
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे पुरैना ताल में एक युवती का ग्रामीणों ने उतराता हुआ शव देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पर बेलरायां चौकी इंचार्ज शिवानंद पटेल मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त कोतवाली तिकुनियां के गांव डांगा निवासी अवधराम की पुत्री 18 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई। पिंकी बचपन से ही थाना सिंगाही के गांव भैरमपुर निवासी अपने फूफा के घर पर रह रही थी।
शनिवार की शाम दुधवा टाइगर रिजर्व के नजदीक बेलरायां-दुधवा रेल प्रखंड पर बेलरायां आउटर सिग्नल के पास स्थित पुरैना ताल में कुछ लोगों ने एक युवती का शव उतराते देखा। शव पड़े होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव देखने वाले तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर बेलरायां पुलिस चौकी इंचार्ज शिवानंद पटेल और कोतवाली तिकुनियां के दरोगा वीपी सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव सड़ीगली हालत  में था। शव की शिनाख्त थाना सिंगाही के गांव भैरमपुर निवासी मनोहर लाल विश्वकर्मा ने अपने साढू गांव डांगा निवासी अवधराम की पुत्री पिंकी के रूप में की। मृतका के फूफा मनोहरलाल विश्वकर्मा ने बताया कि पिंकी ढाई साल की थी। तभी उसकी मां की मौत हो गई थी। मां की मौत होने के बाद वह पिंकी को अपने घर ले आए थे। तब से वह उन्हीं के घर पर रहती थी। मृतका निघासन स्थित गायत्री इंटर कॉलेज में 12 वीं की छात्रा थी। उन्होंने बताया कि तीन अगस्त की सायं करीब साढ़े आठ बजे से वह अचानक घर से गायब हो गई थी। दो दिन तलाश करने के बाद जब उसका कोई पता नहीं लगा तो उन्होंने थाना सिंगाही पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है। बेलरायां चौकी पुलिस आत्महत्या करने की आशंका जता रही है। सिंगाही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन


युवती चार दिन से लापता थी। शव को निकलवाकर सिंगाही पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। सिंगाही पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-शिवानंद पटेल, चौकी इंचार्ज बेलरायां

गुमशुदगी दर्ज थी। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
-दिनेश यादव, एसओ सिंगाही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed