{"_id":"56f29c004f1c1bc646f14d24","slug":"several-wounded-in-a-dispute-over-cutting-trees-in-the-village-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ काटने से हुए विवाद में कई घायल, गांव में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ काटने से हुए विवाद में कई घायल, गांव में तनाव
ब्यूरो रजागंज।
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली गोला क्षेत्र के एक गांव में घूरा डालने की जमीन जबरन कब्जाने और होलिका दहन में खेत से हरे पेड़ काट कर डालने को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी डंडे चले और फायरिंग भी हुई। जिसमें कई पुरुष और महिलाएं घायल हो गए। गांव में तनाव की हालत देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। गांव करमुलहापुर में होली के दिन जहां लोग रंग खेल रहे थे। वहीं शोरगुल और गोलियों की आवाज से पूरे गांव में कोहराम मच गया। आरोप है कि गांव के बाहर स्कूल के पास मनोज के खेत के पास गांव के ही गोकरन, रामऔतार जमीन पर जबरन कब्जा करने लगे तो निरजंन, मायाप्रकाश, अखिलेश नेमना किया. जिस पर वे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। इतने में दूसरे पक्ष के लोग आ धमके जिन्होंने मारना पीटना शुरू कर दिया। निरंजन, मायाप्रकाश की चीख पुकार सुन कर दोनों पक्षों के तमाम लोग जमा हो गए। बात बढ़ जाने पर दोनों पक्षों में चले लाठी डंडों और लाइसेंसी बंदूक किए गए फायर के कारण छर्रे लगने से दर्जन भर लोग घायल हो गए। गुड्डू (30) को गंभीर चोटें आईं, वहीं लालजी (48), नेतराम (50), ओमप्रकाश (40), गोकरन (40), रामपाल (30), महेश (40), राजेश (30), विनोद(18), सुनील (20), रामदेवी (42) पत्नी रामटहल, रूबी (20), सीमा देवी (18) को छर्रे लगे हैं जबकि दूसरे पक्ष के नत्थूलाल, शिवम, मनोज, राहुल भी गंभीर घायल हैं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं खेत मालिक मनोज ने आरोप लगाया है कि प्रधान पक्ष के लोगों ने जबरन हरे भरे पेड़ मंगलवार रात को काट कर होली मे डाल दिए, इतना ही नही दबंगई दिखाते हुए अमर सिंह और चक्रप्राण के खेत की बीच की मेड़ पर खड़ा शीशम का पेड़ भी काट कर होली में डाल दिया। गोला कोतवाल चंद्रभान सिंह के अनुसार करमुलहापुर में हुई घटना की किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। सूचना पर घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन