{"_id":"5720b9c54f1c1b6907a91f40","slug":"several-suspects-arrested-in-murder-and-robbery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या और लूट मामले में कई संदिग्धों को दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या और लूट मामले में कई संदिग्धों को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो-धौरहरा।
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ग्राफ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े गोली मारकर ग्रामीण से 56 हजार लूटने का मामला
लूट का विरोध करने पर दिनदहाड़े ग्रामीण को गोली मार कर उससे 56 हजार रुपये लूटकर फरार होने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को रातभर कांबिंग कर कई लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बबुरी निवासी 30 वर्षीय मथुरा अपने भाई जमुना के साथ मंगलवार को भैंसा बेचने धौरहरा की साप्ताहिक पशु बाजार में गया था। वहां उसने 56 हजार रुपये के भैंसे बेचे और भाई के साथ ही पैदल गांव लौट रहा था। बबुरी गांव से बमुश्किल डेढ़ सौ मीटर पहले रास्ते में उसे एक बाइक के साथ तीन युवक खड़े मिले। इन युवकों ने दोनों भाइयों को रोक कर पहले रास्ता पूछा फिर तमंचा और चाकू दिखा कर रुपये मांगने लगे। मथुरा ने रुपये देने से इंकार किया और लुटेरों से भिड़ गया, जबकि उसका भाई जमुना शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक बदमाश ने मथुरा की कमर में पीछे से गोली मार दी। दूसरे ने जमुना को तमंचा लेकर दौड़ाया और तीसरे ने चाकू से मथुरा की पैंट काटकर रुपये निकाल लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश धौरहरा रोड पर फरार हो गए थे। खेतों से दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह घायल मथुरा को संभाला और गांव में खबर की। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को निजी वाहन से सीएचसी धौरहरा भेजा, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई थी। इसके अलावा मल्लबेहड़ के पास शाम साढ़े पांच बजे दूसरी वारदात लखीमपुर निवासी मुनीम रामकिशोर से हुई थी। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह के मुताबिक पुलिस दोनों घटनाओं की छानबीन कर रही है, कुछ सुराग मिले थे। सर्विलांस का भी सहारा लिया गया है, जिनके आधार पर छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही खुलासा होगा।