फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Several injured in tree cutting controversy, tension

पेड़ काटने के विवाद  में कई घायल, तनाव

Wed, 23 Mar 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/रजागंज।
ब्यूरो/रजागंज। Updated Wed, 23 Mar 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली गोला क्षेत्र के एक गांव में घूरा डालने की जमीन जबरन कब्जाने और होलिका दहन में खेत से हरे पेड़ काट कर डालने  को लेकर हुए  विवाद में जमकर लाठी डंडे चले और फायरिंग भी हुई। जिसमें कई पुरुष और महिलाएं घायल हो गए। गांव में तनाव की हालत देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

गांव करमुलहापुर में होली के दिन जहां लोग रंग खेल रहे थे। वहीं शोरगुल और गोलियों की आवाज से पूरे गांव में कोहराम मच गया। आरोप है कि गांव के बाहर  स्कूल के पास मनोज के खेत के पास गांव के ही गोकरन, रामऔतार जमीन पर जबरन कब्जा करने लगे तो  निरजंन, मायाप्रकाश, अखिलेश नेमना किया. जिस पर वे गाली-गलौज कर  जान से मारने की धमकी देने लगे। इतने में दूसरे पक्ष के लोग आ धमके जिन्होंने मारना पीटना शुरू कर दिया। निरंजन, मायाप्रकाश की चीख पुकार सुन कर दोनों पक्षों के तमाम लोग जमा हो गए। बात बढ़ जाने पर  दोनों पक्षों में चले लाठी डंडों और लाइसेंसी बंदूक किए गए फायर के कारण छर्रे लगने से दर्जन भर लोग घायल हो  गए। गुड्डू (30) को गंभीर चोटें आईं, वहीं लालजी (48),  नेतराम (50), ओमप्रकाश (40),   गोकरन (40),  रामपाल (30), महेश (40), राजेश (30), विनोद(18), सुनील (20), रामदेवी (42) पत्नी  रामटहल, रूबी (20),  सीमा देवी (18) को छर्रे लगे हैं जबकि दूसरे पक्ष के नत्थूलाल, शिवम, मनोज, राहुल भी गंभीर घायल हैं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल  भिजवाया। वहीं खेत मालिक मनोज ने आरोप लगाया है कि प्रधान पक्ष के लोगों ने जबरन हरे भरे पेड़ मंगलवार रात को काट कर होली मे डाल दिए, इतना ही नही दबंगई दिखाते हुए अमर सिंह और चक्रप्राण के खेत की बीच की मेड़ पर खड़ा शीशम का पेड़  भी काट कर होली में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला कोतवाल चंद्रभान सिंह के अनुसार करमुलहापुर में हुई घटना की किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। सूचना पर घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed