फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seven injured in stone pelting and assault two sides Rnjisn

दो पक्षों में रंजिशन मारपीट और पथराव में सात घायल

Tue, 05 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महेवागंज/सुंदरवल।
अमर उजाला ब्यूरो/महेवागंज/सुंदरवल। Updated Tue, 05 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Seven injured in stone pelting and assault two sides Rnjisn
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
देवरिया गांव का मामला, एनसीआर दर्ज 
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में थाना फूलबेहड़ के गांव देवरिया में दो पक्षों में सोमवार की देर शाम जमकर मारपीट हुई और पथराव हुआ। जिससे दोनों पक्षों से सात लोग घायल हुए हैं। मौके से एक कार और असलहा बरामद होने के बाद भी पुलिस ने सिर्फ एनसीआर दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।  

देवरिया निवासी राम रतन और गोपाल के बीच गांव मे स्थित तालाबों और जुनई नदी में मछली पालन के ठेके को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। बताते हैं कि सोमवार की शाम करीब आठ बजे गांव निवासी राजेंद्र खेत से ट्रैक्टर लेकर घर आ रहा था। इस बीच गांव के ही रामगोपाल से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो दोनों ओर से कई लोग लामबंद होकर आमने-समने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों ओर से पथराव भी होने लगा। आरोप है एक पक्ष ने अपने रिश्तेदार को भी बुला लिया। गांव मे अफरातफरी मच गई। मारपीट मे रामरतन, राजेंद्र, मुकेश , साजन और चमन लाल, वहीं दूसरी ओर से पंकज और टेनी सिंह घायल हो गए। सूचना पर सुंदरवल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार ने बताया कि मामले में दोनों तरफ से मिली तहरीर के आधार पर एक-दूसरे पक्ष के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। पुलिस ने गांव के बाहर से भिखनापुर गांव निवासी धर्मेंद्र की कार की तलाशी ली तो असलहा और चार कारतूस बरामद हुए हैं। कार को सीज कर आरोपी का दफा 25 मे चालान भेजा है। ग्रामीणों की माने तो पकड़ा गया आरोपी मारपीट मे शामिल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed