{"_id":"57d7fd534f1c1bb53dd47c71","slug":"seven-injured-in-road-accidents-in-different-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सात घायल
निघासन।
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर डॉक्टर ने तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया है।
मझगईं पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव छब्बापुरवा निवासी रेहान बाइक से दुबहा आ रहा था। इसी चौकी क्षेत्र के गांव बिहारीपुरवा निवासी राहुल, कस्बा निवासी हरिशंकर तथा बल्लीपुर निवासी सूरज बल्लीपुर जा रहे थे। बम्हनपुर स्थित मैरिज हाल के पास दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। जिससे दोनों बाइक पर सवार सभी चार लोग घायल हो गए। दूसरा हादसा टांडा पुलिया के पास हुआ। गोबिंदपुर निवासी कुलवंत सिंह साइकिल से अपने घर जा रहे थे। सामने से दुबहा निवासी हसीब 12 वर्षीय राशिद के साथ बाइक से कस्बे की ओर आ रहा था। टांडा पुलिया के पास बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। जिससे दोनों घायल हो गए। सभी घायलों के सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने रेहान, राहुल और कुलवंत को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।