फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seven house fire ashes

आग लगने से सात घर राख

Thu, 27 Aug 2015 11:21 PM IST
मझगईं
मझगईं Updated Thu, 27 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
भगवंत नगर गुलरा में संदिग्ध हालात में लगी आग में सात घर जलकर राख हो गए। इस अग्रिकांड में 30 हजार की नकदी समेत लाखों रुपये का संपत्ति जलकर राख हो गई। इसमें एक पड़िया झुलस गई और एक  बच्ची बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को  भगवंतनगर गुलरा निवासी रामू और चंद्रिका के घरों के बीच में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर सात घरों को जलाकर राखकर दिया। इसमें  सुधारा देवी की तीन हजार की नकदी, रामू के 16 हजार रुपये, चंद्रिका के 12 हजार रुपये, बाबू, बारीलाल, बराती आदि की लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इसमें एक पड़िया भी झुलस गई और रामू की चार वर्षीय पुत्री सोनम बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधानपति राधेश्याम मौके पर पहुंचे और लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और जल्द मुआवजा देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed