{"_id":"54d148b50c0c5533acaecc920ba3ed6b","slug":"separate-incidents-two-people-died-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।
गोला गोकर्णनाथ। खुटार थाना क्षेत्र के गांव इटौआ निवासी रामसागर वर्मा का पुत्र गिरजाशंकर (26) अपनी बाइक से मैलानी थाना क्षेत्र के गांव भगतपुर अपनी ससुराल आ रहा था। इस दौरान बाइक में संसारपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर संसारपुर चौकी के पुलिसकर्मी उसे गोला सीएचसी लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
धौरहरा/ईसानगर। ईसानगर-कटौली मार्ग पर एक बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे थाना मितौली क्षेत्र के सरैंया निवासी 35 वर्षीय ज्ञानेंद्र अवस्थी की मौके पर मौत हो गई। ज्ञानेंद्र कटौली मार्ग पर हॉटमिक्स प्लांट में कार्यरत था। शनिवार की शाम काम निपटाने के बाद वह ईसानगर बाजार गया था, वहां से लौटते समय ईसानगर बाईपास पर सिसैया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ज्ञानेंद्र की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।