{"_id":"57d44bab4f1c1bbc61318061","slug":"send-obscene-messages-threatening-to-throw-acid-on-opposing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील मैसेज भेजने का विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील मैसेज भेजने का विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी
गोला गोकर्णनाथ।
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती को एक युवक फेसबुक और फोन पर अश्लील मैसेज कर परेशान करता था। विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती के साथ गालीगलौज की और तेजाब फेंकने की धमकी दी। परेशान युवती ने आरोपी लखनऊ निवासी इरफान मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
युवती ने बताया कि उसके व्हाट्सएप, फेसबुक एकाउंट और फोन पर एक व्यक्ति कुछ दिनों से अश्लील फोटो, मैसेज भेजता था और फोन कर अश्लील बातें करता है। मना करने पर उसे गाली गलौज की और तेजाब से हमला करने की धमकी दी। युवती के मुताबिक आरोपी ने अपना नाम इरफान मलिक निवासी लखनऊ बताया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।