फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Scorched husband broke back in the fifth day in Lucknow, the wife admitted

झुलसे पति ने पांचवे दिन लखनऊ में तोड़ा दम, पत्नी भर्ती  

Sun, 31 Jul 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन। Updated Sun, 31 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Scorched husband broke back in the fifth day in Lucknow, the wife admitted
dead body - फोटो : demo
देहरादून मजदूरी करने गए थे दंपति, विवाद के बाद दोनों ने लगाई थी आग
विज्ञापन

घर वालों ने पत्नी पर पति को जलाकर मारने का लगाया आरोप

आग से झुलसे गांव ढखेरवा नानकार निवासी शिवराज की एक अस्पताल में पांचवे दिन मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर है। मृतक के घर वालों ने अस्पताल में भर्ती उसकी पत्नी पर अपने पति पर मिट्टी तेल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। पत्नी के खिलाफ पढुआ पुलिस चौकी को तहरीर दी है। 

गांव ढखेरवा नानकार निवासी अमर सिंह ने बताया कि उसके पांच बेटे हैं। मात्र तीन बीघा जमीन होने के कारण सभी पुत्र बाहर मजदूरी करते हैं। उसका बड़ा पुत्र 35 वर्षीय शिवराज अपनी पत्नी रेनू और तीन वर्षीय बेटी सुनीता के साथ देहरादून में मजदूरी करने आठ माह पहले गया था। वहां पर शिवराज एक फैक्ट्री में ईंट गारा और रेनू कढ़ाई का काम करती थी। आरोप है कि 27 जुलाई की शाम किसी बात को लेकर दंपति में कहासुनी हो गई। उसके बाद शिवराज बिना खाना खाए सो गया। आरोप है कि नाराज रेनू ने पहले अपने ऊपर केरोसिन छिड़क लिया। उसके बाद सो रहे शिवराज पर भी केरोसिन छिड़क दिया। रेनू माचिस लेकर आग लगाने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच केरोसिन पड़ने से जागे पुत्र ने रेनू का हाथ पकड़कर उसे रोकने का प्रयास किया कि माचिस की तीली जल जाने से शिवराज जलने लगा। रेनू भी आग से झुलस गई। शोर सुनकर पड़ोस के लोग वहां आ गए और दोनों को देहरादून अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले दोनों को लखीमपुर जिला अस्पताल लाए, जहां से डॉक्टर ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। पांच दिन बाद इलाज के दौरान शिवराज की मौत हो गई। रेनू की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव घर वालों को सौप दिया है। ढखेरवा चौकी इंचार्ज को दी गई तहरीर में बहू रेनू पर अपने बेटे शिवराज को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed