{"_id":"53d866dda97ec6a6495f5db73811e451","slug":"sarraf-store-theft-lock-cut-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ की दुकान का ताला काटकर लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ की दुकान का ताला काटकर लाखों की चोरी
मितौली।
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के पिपरझला कस्बे में स्थित सर्राफ की दुकान का ताला काट कर चोरों ने करीब तीन से चार लाख रुपये के जेवर और आठ हजार रुपये की नगदी चुरा ली। यह घटना पुलिस पिकेट से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई है। पुलिस ने दुकान मालिक की रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि चोरों ने सिर्फ ताला काटा है, जेवर नहीं चोरी हुआ है।
गुरुवार की सुबह दुकान मालिक संजय रस्तोगी जब अपनी दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर देखा तो गुल्लक से करीब आठ हजार रुपये, ढाई किलोग्राम चांदी, छह जोड़ी झुमकी और पांच पैंडिल गायब मिले। दुकान मालिक ने मितौली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। वहीं, पुलिस जेवरों की चोरी से इंकार कर रही है। बता दें कि पिपरझला कस्बे में एक ही रात्र में चार दुकानों का ताला तोड़कर नगदी-सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस इन घटनाओं का अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है, जबकि पीड़ित लोग लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं। पुलिस की निष्क्रिय कार्यशैली से लोगों में रोष व्याप्त है।