फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sarerah's nausea, what kind of high alert

सरेराह बदसलूकी, ये कैसा हाईअलर्ट 

Wed, 08 Mar 2017 11:07 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 08 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्फ्यू के बाद से पुलिस की मुस्तैदी का दावा
आतंकी एनकाउंटर के बाद से जारी था हाईअलर्ट

 पिछले बृहस्पतिवार की रात हुए बवाल के बाद शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा था। रविवार को डीएम आकाशदीप ने कर्फ्यू पूरी तरह हटा दिया था, लेकिन मतगणना और होली के मद्देनजर शहर में पुलिस फोर्स तैनात रखने का दावा किया था। आंतकी घटना के बाद मंगलवार को जिले में हाईअलर्ट भी घोषित हुआ। बावजूद इसके बुधवार की दोपहर में कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़खानी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। 
दो समुदायों के बीच उपजे तनाव के बाद सामान्य हो रहे हालात को एक बार फिर झटका लगा। भाजपा और हिंदू संगठनों ने इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेता सहित समर्थकों पर हुए लाठीचार्ज की घटना ने तो सियासी पारा भी चढ़ा दिया है। हालांकि जैसे-तैसे मामला शांत कराते हुए डीएम और एसपी ने शहरवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैमुअल पाल एन ने बाजार में फोर्स के साथ पैदल मार्च निकाला और दुकानों को खोलने के लिए कहा। जबकि दो घंटे के बवाल में इतनी अफरा-तफरी मच गई कि होली की खरीदारी के लिए ग्राहक नजर ही नहीं आए। शाम तक बाजारों में सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन

घटना के बाद शहर की कानून व्यवस्था को लेकर भी चर्चा गर्म रही। बताते चलें कि कर्फ्यू के बाद से शहर में शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने के लिए 48 गाड़ियां 100 डायल की तैनाती महत्वपूर्ण स्थानों पर की गई है। जबकि एक कंपनी पीएसी भी मौजूद है। इसके अलावा जिले के 24 थानों के प्रभारियों समेत फोर्स की ड्यूटी दो शिफ्टों में लगाई गई है, जिसमें 12-12 थानों की फोर्स दिन और रात में गश्त करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पहले भी आरोपी युवक कर चुका परेशान
छेड़खानी के मामले में पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपी युवक पिछले कुछ दिनों से उसका पीछा कर रहा था। इसकी सूचना घर वालों को दी थी, लेकिन उसका नाम-पता मालूम न होने के चलते पुलिस से शिकायत नहीं की जा सकी थी।

-------
शहर में पुलिस पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही है। छेड़खानी की घटना पीड़िता के घर वाली गली में हुई थी, जिससे पुलिस को बाद में जानकारी मिली। इसके बाद फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-मनोज कुमार झा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed