फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sandigdh haalat main jhulsi mili kishori, maut

संदिग्ध हालात में झुलसी मिली किशोरी, मौत

Wed, 08 Jul 2015 10:55 PM IST
मितौली (लखीमपुर खीरी)।
मितौली (लखीमपुर खीरी)। Updated Wed, 08 Jul 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
sandigdh haalat main jhulsi mili kishori, maut
थाना क्षेत्र के दरी गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में झुलसी हुई खेत में मिली, जिसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के पिता शंभू और भाई अनिल ने नीमगांव क्षेत्र के गांव चंद्रभानपुरवा निवासी चार लोगों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। एसपी अरविंद सेन ने गांव पहुंचकर घटनास्थल देखा और ग्रामीणों के बयान लिए। इस मामले में देर रात एसओ जावेद अख्तर को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव दरी निवासी शंभु गौतम की 14 वर्षीय पुत्री उत्तरा बुधवार को दिन में तीन बजे गांव के पश्चिम खेत में शौच के लिए गई थी। कुछ समय बाद लोगों ने वीर महतिया के गन्ने के खेत से लड़की की चीख पुकार सुनी, तो वे मौके पर पहुंचे। वहां उत्तरा बेहोशी की हालत में बुरी तरह जली हुई पड़ी थी। सूचना पाकर परिवार वाले खेत पर पहुंचे और जली हुई उत्तरा को 108 एंबुलेंस से लेकर बेहजम सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। मितौली एसओ जावेद अख्तर ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही एसपी अरविंद सेन भी गांव दरी पहुंचे और घटना की ग्रामीणों से जानकारी ली।
विज्ञापन

जलाकर मार डालने का आरोप

मृतका के पिता शंभू ने नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव चंद्रभानपुरवा निवासी चार लोगों पर जलाकर उनकी बेटी को मार डालने का आरोप लगाया है। बताते हैं कि 15 दिन पहले आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की थी। मितौली थाने में 23 जून 2015 को चंद्रभानपुरवा निवासी जसकरन, पप्पू, रामाधार और बेचू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पप्पू और रामाधार का धारा 151 में चालान भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार सहित ईंट भट्ठे पर करती थी काम
मृतका उत्तरा अपने पिता और परिवार के साथ लखीमपुर में पिपरिया बाईपास स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थी। वहां पर कुछ मनचलों ने छेड़खानी की थी। तब पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। करीब एक माह पहले परिवार गांव लौटा था।
घटनास्थल पर मिला लोटा, चप्पल
एसओ जावेद अख्तर ने बताया की परिवार वाले किशोरी को लेकर लखीमपुर गए हैं। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी अरविन्द सेन के अनुसार मृतका के पिता शंभू ने पूर्व की घटना में नामजद रहे कुछ लोगों के खिलाफ जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही हैै। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed