फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   RTGS payments made to the Bank of the Czech

आरटीजीएस को आए चेक का बैंक ने कर दिया भुगतान

Sat, 08 Oct 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Sat, 08 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
RTGS payments made to the Bank of the Czech
ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
- इलाहाबाद बैंक का मामला, ढाई लाख की रकम, व्यापारी के उड़े होश
विज्ञापन

- व्यापारियों ने बैंक मैनेजर से मुलाकात कर की शिकायत, रकम वापस दिलाने की मांग

पलिया के इलाहाबाद बैंक में आरटीजीएस के एक चेक के ढाई लाख रुपये का भुगतान किसी अन्य को कर दिया गया। जिसे जानकार व्यापारी के होश उड़ और वह अन्य व्यापारियों के साथ बैंक पहुंचे। यहां पता चला कि हस्ताक्षरों पर ओवर राइटिंग भी है। इससे बैंक की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। व्यापारियों ने शाखा प्रबंधक को शिकायती पत्र सौंपा। 

बालाजी बीज भंडार के मालिक प्रमोद गुप्ता पुत्र सीताराम ने चार अक्तूबर को दिल्ली की प्रेम बीज कंपनी के खाते में ढाई लाख रुपये की रकम आरटीजीएस और चेक देकर कर्मी के माध्यम से इलाहाबाद बैंक पलिया शाखा में भेजी थी। सात अक्तूबर तक रकम कंपनी के खाते में नहीं पहुंची तो व्यापारी बैंक पहुंचा और जानकारी की तो पता चला कि उसके चेक का भुगतान किसी और को बैंक से ही कर दिया गया है। इतना सुन कर व्यापारी के होश उड़ गए। पता चला कि चेक पर किए गए हस्ताक्षर को ओवर राइटिंग कर भुगतान लिया गया है। वर्षों से बैंक से जुड़ी फर्म के खाते से इस तरह के चेक पर भुगतान कैसे कर दिया गया यह सवाल बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। व्यापारियों का कहना था कि अगर ओवर राइटिंग चेक आया था तो फौरन ही व्यापारी से वार्ता की जानी चाहिए थी, जो नहीं की गई। इसमें शाखा प्रबंधक को पत्र दिया गया है। उन्होंने शीघ्र मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed