फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rogues in a run for the third time in a week Sonauwa

हफ्ते भर में तीसरी बार सोनौवा में बदमाशों का धावा

Tue, 13 Dec 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  उचौलिया।
अमर उजाला ब्यूरो  उचौलिया। Updated Tue, 13 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Rogues in a run for the third time in a week Sonauwa
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
दरवाजा न खुलवाने पर वृद्धा की पिटाई कर बांधकर डाला
विज्ञापन

पुलिस बेपरवाह, लोगों में दहशत

हफ्ते में तीसरी बार बदमाशों ने गांव सोनौवा में धावा बोल दिया। बदमाशों ने घर के बाहर सो रही विधवा 65 वर्षीय शांती देवी को बंधक बना लिया और उससे दरवाजा खुलवाने को कहा। दरवाजा न खुलवाने पर उसकी पिटाई की। हाथ-पैर बांधकर उसे डालकर मौके से भाग निकले।

गांव सोनौवा निवासी विधवा शांति देवी ने बताया कि सोमवार की रात वह अपने घर के अहाते में छप्पर के नीचे सो रहीं थीं। परिवार के अन्य लोग घर के अंदर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे करीब एक दर्जन बदमाश अहाते में आ धमके और उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर कब्जे में कर लिया। शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी। वृद्धा के मुताबिक बदमाशों ने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाने को कहा। जब उसने आवाज लगाने से मना किया तो उसकी मुंह बंद कर पिटाई कर दी और बाद में हाथ-पैर बांधकर डाल दिया और भाग निकले। बदमाशों के कुछ दूर जाने के बाद विधवा ने शोर शराबा किया। जिस पर उसका पुत्र राकेश और रमेश के अलावा गांव के कई लोग मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश की, मगर उनका कहीं पता नही चला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस विधवा और ग्रामीणों से पूछताछ कर वापस लौट गई। एक हफ्ते में सोनौवा में यह तीसरी वारदात है। इससे पहले बदमाश राधेश्याम के घर से नगदी-जेवर समेत दो लाख का सामान लूट ले गए थे। तीन दिन पहले भी गांव में घुसे थे, लेकिन ग्रामीणों की सजगता से कामयाब नहीं हुए। लगातार बदमाशों की चहलकदमी के बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed