{"_id":"02ac04c3b99f4f6e8b20452bd84069e9","slug":"robbery-is-not-disclosed-kotwal-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती का खुलासा न होने पर कोतवाल समेत चार निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती का खुलासा न होने पर कोतवाल समेत चार निलंबित
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे गांव भंसड़िया में कनाडा निवासी एनआरआई शोभना नंदी के निर्माणाधीन सत्यराम गर्ल्स हाईस्कूल में दो नवंबर की रात हुई डकैती के मामले का खुलासा न होने पर कोतवाली इंस्पेक्टर नेमचंद्र गंगवार, चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार राय और सिपाही उत्तम सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मामले में चौकीदार को हिरासत में भी लिया गया है। साथ ही डीएम ने लेखपाल कैलाश वर्मा को नंदी का पड़ोसियों से भूमि विवाद को लेकर मतभेद की सूचना न देने पर निलंबित किया है।
लड़कियों की निशुल्क पढ़ाई के लिए खोले जाने वाले इस निर्माणाधीन हाईस्कूल में दो नवंबर की रात आधा दर्जन डकैतों ने एनआरआई शोभना नंदी और उनकी रिश्तेदार शुभलक्ष्मी निवासी गुड़गांव को घायल कर 90 हजार रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए थे। तब से सीओ सिटी एमपी सिंह के नेेतृत्व में स्वॉट और सर्विलांस टीम घटना के खुलासे के प्रयास में लगी थीं। कई दिन तक खुलासा न होने पर शोभना नंदी और शुभलक्ष्मी ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों और गृह मंत्रालय में की, जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। मंगलवार को डीएम किंजल सिंह और एसपी अखिलेश चौरसिया पुलिस बल के साथ एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंचे और पड़ताल की। पूछताछ में चौकीदार बंशीलाल ने घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया, जिसके चलते उसे हिरासत में ले लिया गया। डीएम ने उसे हटाने के निर्देेश दिए हैं।