फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Robbers vicious Belrayan Caught in Crook

शातिर लुटेरे थे बेलरायां  में पकड़े गए बदमाश 

Sun, 25 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 25 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Robbers vicious Belrayan Caught in Crook
अपराध्‍ाी - फोटो : अमर उजाला
लूटे गए जेवर, चोरी की बाइक व एक तमंचा बरामद 
विज्ञापन

भैरमपुर में एक महिला के साथ की थी लूटपाट
 
फायरिंग कर भागते समय बेलरायां में दबोचे गए दोनों बदमाश शातिर अपराधी हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से भैरमपुर की महिला से लूटी गई पायल, बिछिया और एक 315 बोर का तमंचा कारतूस समेत बरामद किया है। एएसपी ने एसओ सिंगाही और उनकी टीम की सराहना की है। 

एएसपी ने दीपेंद्र नाथ चौधरी ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि शनिवार को थाना सिंगाही के गांव भैरमपुर निवासी राजू अपनी मां सुआलली के साथ गांव वापस लौट रहे थे। इच्छानगर जंगल के पास कोतवाली तिकुनियां के गांव चक्करपुर निवासी गुरदयाल और गांव खमरिया निवासी युसूफ ने उसे रोक लिया और पिटाई कर सुआलली के गहने उतरवा लिए थे। घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर एसओ सिंगाही दिनेश यादव ने घटना की सूचना बेलरायां चौकी इंचार्ज शिवानंद पटेल को दी और दरोगा महेश त्यागी और सिपाही राजनाथ सिंह, नवनीत के साथ बदमाशों की तलाश करने लगे। उधर, ग्रामीणों ने भी बदमाशों का पीछा किया। बेलरायां तिराहे पर पुलिस और ग्रामीणों से खुद को घिरा देख बदमाशों ने फायर कर दिया, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी और दिलेरी दिखाते हुए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से महिला से लूटे गए जेवर और एक 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाशों की निशानदेही से एक चोरी की प्लेटिना बाइक भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी शातिर लुटेरे हैं। लुटेरे यूसुफ के खिलाफ थाना मैलानी, चंदनचौकी समेत कई थानों पर आपराधिक मामले में दर्ज हैं। दूसरे आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उन्होंने पुलिस टीम की सराहना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed