फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roadways bus stand, threatens human trafficking

रोडवेज बस स्टैंड से मानव तस्करी का अंदेशा

Fri, 31 Jul 2015 05:54 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 31 Jul 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus stand, threatens human trafficking
प्रशासन को अंदेशा है कि शहर का रोडवेज बस स्टैंड मानव तस्करी के लिए मुफीद साबित हो सकता है। तस्कर यहां से नजर बचाकर आराम से तस्करी का गोरखधंधा कर सकते हैं। प्रशासन इसकी निगरानी के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर तीन कैमरे लगवाने जा रहा है। इससे बस स्टैंड पर होने वाली हर गतिविधि की निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन

नेपाल में आए भूकंप के बाद से शासन मानव तस्करी की घटनाओं को लेकर काफी सतर्क हो गया है और चौकसी बरतने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने इस संबंध में उन जगहों को चिह्नित किया है, जहां मानव तस्करी हो सकती है। रोडवेज बस स्टैैंड पर नेपाल बार्डर से सटे बहराइच और रूपईडीहा से भी बसें आती हैं, जिसमें नेपाल के लोग भी मौजूद होते हैं। इन बसों के जरिए ही तस्कर घटनाओं को अंजाम देने में सफल हो जाते हैं। वहीं सीमा से सटे स्टेशनों से आने वाली ट्रेनों में भी मानव तस्करी की आशंका बनी रहती है। प्रशासन ने इन सभी बिंदुओं पर गहनता से अध्ययन करने के बाद रोडवेज बस स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय किया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत रोडवेज बस स्टैंड पर तीन कैमरे लगवाए जाएंगे। वहीं रेलवे प्रशासन ने अब तक कैमरे लगवाने के लिए एनओसी नहीं दी है, लेकिन जल्द ही कैमरे लगवाने की मंजूरी मिल गई है। प्रोबेशन अधिकारी के मुताबिक कैमरे लगवाने के बाद बाल श्रम, मानव तस्करी समेत तमाम गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed