{"_id":"58ad9ff04f1c1b8716b23122","slug":"roadways-bus-and-truck-collided-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत, कई यात्री घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत, कई यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर हाईवे पर ओयल के पास हुआ हादसा
लखीमपुर से सीतापुर की ओर जा रही रोडवेज बस और ट्रक की ओयल चौकी क्षेत्र में जिंदबाबा स्थान के पास आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
हादसा बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे हुआ। लखीमपुर से सवारियां लेकर रोडवेज की बस सीतापुर की ओर जा रही थी। ओयल से पहले जिंदबाबा मजार के निकट सामने से आ रही ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार सीतापुर जिले के थाना बिसवां के जहांगीराबाद निवासी आफताब, उसकी बहन तरन्नुम, कमलापुर निवासी पुक्की लाल, मिश्रिख निवासी रंजीत कुमार, इमलिया सुल्तानपुर निवासी छुटकन्न, उनकी पत्नी रघुराई, हरगांव निवासी कमरजहां, कानपुर निवासी वैभव श्रीवास्तव, खीरी जिले के थाना ईसानगर के गांव बरारी निवासी प्रदीप, हरीशचंद्र, थाना और कस्बा खीरी निवासी चांद बीबी, धौरहरा के गांव देवीदीनपुरवा निवासी बैजनाथ धौरहरा निवासी मोहम्मद लईक, सदर कोतवाली की आवास विकास कॉलोनी निवासी रामनरेश मिश्रा, शिव कॉलोनी निवासी मनोज, कांशीराम कॉलोनी लालपुर बैरियर निवासी राजकुमार सहित कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस में चीखपुकार मच गई। कई लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।