{"_id":"57d2ef5f4f1c1ba83031b634","slug":"retired-policeman-smashed-wall-tree-felling","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर पुलिस कर्मी की दीवार तोड़ी, पेड़ काटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर पुलिस कर्मी की दीवार तोड़ी, पेड़ काटे
अमर उजाला ब्यूरो/सिकंद्राबाद।
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
थाना नीमगांव क्षेत्र के एक रिटायर पुलिस कर्मी के घर पर कुछ लोगों ने धावा बोलकर उनके घर की दीवार तोड़ दी। पास में लगे कई पेड़ भी काट डाले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव प्रतापपुर निवासी रिटायर पुलिस कर्मी भगौती प्रसाद पांडेय ने बताया की 27 अगस्त को गांव के कुछ लोगों ने उनसे बेवजह झगड़ा किया। इसपर आसपास के लोगों ने समझा बुझाकर शांत करा दिया। आरोपियों ने शुक्रवार को उनके घर पर दोबारा धावा बोल दिया और उनकी दीवार तोड़ दी। पास में ही खड़े उनके कई पेड़ भी काट डाले। जब उन्होंने विरोध किया तो गालियां दीं और जान से मार देने की धमकी दी। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही महेश कुमार, वीरेंद्र, राहुल, इन्द्रेश, कुलदीप समेत छह लोगों के खिलाफ बलवा सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जंच शुरू कर दी है।