{"_id":"58cc23c54f1c1b992132b1a9","slug":"report-on-rape-and-murder-on-missing-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र पर रेप और हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता छात्र पर रेप और हत्या की रिपोर्ट
अमर उजाला उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृत छात्रा के पिता ने छात्र और उसके तीन साथियों पर लगाया आरोप
छात्र और छात्रा के गायब होने के मामले में नया मोड़
दूसरे दिन भी छात्र को तलाशते रहे गोताखोर
शारदा नदी की खीरी ब्रांच नहर से छात्रा का शव बरामद होने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका के पिता ने लापता छात्र पर अपने तीन साथियों की मदद से बेटी का अपहरण कर रेप करने और हत्या कर शव छिपाने का मामला दर्ज कराया है। इधर एसपी ने मामले में शारदानगर के दो सिपाहियों को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया है। वहीं शुक्रवार को भी खीरी ब्रांच नहर में गोताखोर किशोर की तलाश में शाम तक लगे रहे।
शहर के एक व्यापारी की 16 वर्षीय पुत्री बुधवार को लापता हो गई थी। छात्रा के पिता ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कराने को उसी दिन पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने पहले दिन कोई कार्रवाई नहीं की। परिवार वाले पूरी रात लड़की को खोजते रहे। दूसरे दिन गुरुवार को वह एसपी से मिले। एसपी ने कंट्रोल रूम से लड़की का हुलिया बताते हुए तलाश तेज करने को कहा। उधर धौरहरा से मैसेज मिला कि एक स्कूटी पर सवार युगल को शारदानगर पिकेट पर सिपाहियों ने रोका था, जो लखीमपुर की ओर गए हैं। उसमें लड़की का हुलिया वही बताया गया, जो संदेश में प्रसारित किया गया था। इस पर महेवागंज, शारदानगर और स्वाट टीम की पुलिस भी शारदानगर की ओर भागी, लेकिन कोई स्कूटी सवार युगल नहीं मिला। इस पर नहर के किनारे देखे जाने पर शारदानगर और चकई पुल के बीच झाड़ियों के पास नहर किनारे एक स्कूटी खड़ी मिली। वहीं लड़के के जूते और लेडीज चप्पल पड़ी मिली। पुलिस ने जब स्कूटी मालिक का पता लगाया तो वह खीरी टाउन निवासी एक शिक्षक की निकली। तब मामला खुलकर आया कि छात्रा और शिक्षक का 17 वर्षीय पुत्र एक ही स्कूल में कक्षा 10 के छात्र थे। पुलिस ने नहर में कूदकर जान देने की आशंका जताते हुए नहर में दोनों की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लड़की के शव को रमही पुल के कुछ दूर पहले बरामद कर लिया। लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चला।
इधर शुक्रवार को लड़की के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि 15 मार्च को उसकी पुत्री जरूरत का सामान लेने की बात कहकर घर से निकली थी। रास्ते से खीरी टाउन निवासी छात्र ने अपने तीन सहयोगियों के साथ उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया और दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर शव पानी में फेंक दिया। पिता का यह भी आरोप है कि छात्र अपने तीन अन्य साथियों के साथ लड़की को परेशान करते था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर लड़की का अपहरण कर, दुराचार करने और हत्या कर शव छिपाने का मामला दर्ज किया है। साथ ही पाक्सो एक्ट की भी धारा लगाई है।
विज्ञापन
लापरवाही पर दो सिपाही सस्पेंड
एसपी मनोज कुमार झा का कहना है कि गुरुवार को लड़की की तलाश के लिए वायरलेस से संदेश कराया तो पता चला कि धौरहरा के सिपाही राजेश सिंह और भद्रसेन सिंह ने दोनों को शारदानगर पिकेट पर रोककर पूछताछ की थी। दोनों ने खुद को भाई-बहन बताया था। सिपाहियों को संदेह भी हुआ, क्योंकि दोनों ने युगल से उनके माता-पिता के नंबर लिए थे, लेकिन वह नहीं लगे। इसके बाद दोनों को लखीमपुर की ओर जाने दिया था। संदेश प्रसारित होने पर खुद सिपाहियों ने अपनी लापरवाही बयां की। सिपाहियों के अधिकारियों के संज्ञान में न लाने का मामला गंभीर है, इसलिए दोनों को सस्पेन्ड कर दिया गया है।
दूसरे दिन भी नहीं मिला लापता छात्र
दूसरे दिन पुलिस ने खीरी ब्रांच नहर का पानी बंद कराकर सीतापुर जिले के लहरपुर तक किशोर की तलाश की, लेकिन दूसरे दिन भी उसका कोई पता नहीं चल सका। एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि नहर में छात्र के तलाश के लिए शनिवार को भी अभियान जारी रहेगा।
छात्रा की डूबने से हुई थी मौत
शारदा नदी की खीरी ब्रांच नहर से बरामद छात्रा के शव का गुरुवार को ही पोस्टमार्टम कराया गया। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की डूबकर मौत होने की पुष्टि की गई है।
जूता-चप्पलें खड़े कर रहे कई सवाल
जिस स्थान पर स्कूटी खड़ी थी, उस जगह नहर किनारे काफी झाड़-झंखाड़ है। स्कूटी के पास से छात्र के जूते और लड़की की सैंडिल मिलने से कई सवाल उठने लगे हैं। खास बात यह है कि लड़की की स्कूटी के स्थान से करीब पांच किलोमीटर दूर शव बरामद हुआ, लेकिन चश्मा तक नहीं उतरा। सवाल यह है कि जान देने वाला जूते-चप्पल उतार कर क्यों छलांग लगाकर जान देगा। अगर मान लिया जाए कि लड़की और लड़के ने नहर में कूदकर जान दी तो लड़की का चश्मा क्यों नहीं उतरा, जबकि ऐसे हालातों में मरने वाला बचाव के लिए काफी हाथ-पैर मारता है।
...आखिर रात भर कहां रहे दोनों
शहर निवासी छात्रा और खीरी टाउन निवासी छात्र एक ही स्कूल में कक्षा 10 के छात्र हैं। दोनों बुधवार से गायब थे। अब सवाल यह उठता है कि आखिर दोनों गायब होने के बाद कहां रात बिताई और सुबह शारदानगर की ओर चले गए। सदर कोतवाल ने बताया कि पुलिस इसका भी पता लगा रही है।