{"_id":"56eae2c64f1c1b65258b45a4","slug":"report-on-obscene-chatting-on-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर अश्लील चैटिंग करने पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाट्सएप पर अश्लील चैटिंग करने पर रिपोर्ट
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
वॉट्सऐप
- फोटो : amar ujala
महिला डॉक्टर की तहरीर पर आईटी एक्ट के तहत हुुई कार्रवाई
एक महिला डॉक्टर के व्हाट्सएप एकाउंट पर अश्लील मैसेज और तस्वीर भेजने के मामले में पुलिस ने आरोपी एमआर के खिलाफ साइबर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
शहर के एक मोहल्ला में रहने वाली महिला डॉक्टर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पेशे से एमआर युवक उनके व्हाट्सएप एकाउंट पर कुछ दिनों से अश्लील मैसेज और तस्वीर भेज रहा था। जब महिला डॉक्टर ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उन्हें धमकाते हुए मैसेज भेजा कि अगर पागल हो गया तो कुछ भी कर सकता हूं। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। इससे परेशान होकर महिला डॉक्टर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर आईटी एक्ट 2008 की धारा 67 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।