फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Report of abetment to suicide against a person

एक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट

Wed, 02 Mar 2016 07:53 PM IST
मझगईं।
मझगईं। Updated Wed, 02 Mar 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
Report of abetment to suicide against a person
मंगलवार को मझगईं चौकी क्षेत्र के गांव वनघुसरी में एक महिला का शव घर की बडेर से फांसी के फंदे से झूलता मिला था। इस मामले में मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ उकसाने पर उसके आत्महत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बनघुसरी निवासी सुकई की 37 वर्षीय पत्नी लाजवंती का शव मंगलवार को उसके ही घर के छप्पर की बडेर में लटकता मिला था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार वालों ने शव को नीचे उतार लिया था। एसओ केपी  सिंह के मुताबिक उसके पति सुकई ने पड़ोस में रहने वाले राकेश कुमार के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह उसकी पत्नी को परेशान करता था। जिससे तंग आकर उसकी पत्नी ने चेतावनी दी थी कि अगर वह उसको परेशान करेगा तो वह आत्महत्या कर लेेगी। आरोप है कि उसने मंगलवार को उसकी पत्नी को फिर परेशान किया। इसी के चलते उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  उधर सुकई का कहना है कि राकेश ने कई बार उसकी पत्नी को पीटा जिसकी तहरीर पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने बताया की एक बार पत्नी को बचाने आए मुखिया का हाथ राकेश तोड़ चुका है। सुकई ने  कहा कि अगर पुलिस पहले कार्रवाई करती तो उसकी पत्नी की जान नहीं जाती।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed