फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Recovered alcohol Alcohol 94.1 intensity

बरामद अल्कोहल की निकली 94.1 तीव्रता 

Sat, 01 Jul 2017 10:30 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 01 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Recovered alcohol Alcohol 94.1 intensity
अल्कोहल
पांच के खिलाफ रिपोर्ट, दो का भेजा चालान
विज्ञापन

नकली देशी शराब कारखाना पकड़े जाने का मामला

शहर के मोहल्ला गढ़ी में शुक्रवार की देर शाम पकड़े गए देशी नकली शराब बनाने के कारखाने में बरामद तीन सौ लीटर अल्कोहल की तीव्रता 94.1 निकली है। पुलिस ने बरामद शराब, रेपर होलोग्राम आदि सामग्री को सील कर पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों का चालान भेज दिया है।  

बतादें कि सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला गढ़ी स्थित एक मकान में छापा मारकर पांच गैलनों में भरा 300 लीटर अल्कोहल, 1920 पौवा देशी शराब, खाली प्लास्टिक शीशी, 1650 हाट च्वाइस और 32500 फाइट लिखे रेपर, 450 आबकारी यूपी लिखे होलोग्राम के अलावा बड़ी संख्या में ढक्कन आदि बरामद किए थे। पुलिस ने आबकारी विभाग के अफसरों को बुलाकर पकड़ी गई शराब और अल्कोहल का परीक्षण कराया तो परीक्षण में अल्कोहल की तीव्रता 94.1 निकली। सदर कोतवाली पुलिस ने सदर कोतवाल कुलदीप तिवारी की ओर से धौरहरा कोतवाली के गांव परौरी निवासी विवेक जायसवाल, सीतापुर जिले के थाना महौली के गांव टिकरा खुर्द निवासी हरिकरन सिंह, हरगवां थाना के गांव ब्रजनगर निवासी रितेश जायसवाल, सदर कोतवाली लखीमपुर खीरी के सिविल लाइन इमली चौराहा निवासी आनंद जायसवाल, और शैलेंद्र जायसवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 272 और प्रतिलिप्याधिकार अधिनियम की धारा 63 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर कुलदीप तिवारी ने बताया कि आरोपी विवेक जायसवाल और हरिकरन सिंह का शनिवार को चालान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बरामद सामग्री उन्हें आनंद जायसवाल और रितेश जायसवाल उपलब्ध कराते थे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन

0000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed